भाजपा ने ब्राह्मण समाज को दिया है सर्वाधिक प्रतिनिधित्व : सतीश गौतम

अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने भाजपा हाथरस विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन में कहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 12:57 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 12:57 AM (IST)
भाजपा ने ब्राह्मण समाज को दिया है सर्वाधिक प्रतिनिधित्व : सतीश गौतम
भाजपा ने ब्राह्मण समाज को दिया है सर्वाधिक प्रतिनिधित्व : सतीश गौतम

जासं, हाथरस : भारतीय जनता पार्टी हाथरस विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन मंगलवार को अलीगढ़ रोड स्थित गेस्ट हाउस में हुआ। विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण से पहले इस सम्मेलन को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सम्मेलन में अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रबुद्ध वर्ग से ब्राह्मण समाज के सर्वाधिक मंत्री व जनप्रतिनिधि दिए हैं। हाथरस में भी जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाकर ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। इस मौके पर सांसद का स्वागत किया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री के अलावा, अजीत शर्मा, नागेंद्र पाठक ने स्वागत किया। इस मौके पर विष्णु गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, संजय शर्मा, प्रवीण कौशिक, रामवल्लभ महाराज, प्रशांत शर्मा बौहरे, ब्रज लाल शर्मा, बबलू पाराशर, योगा पंडित, वंशी पंडित, पवन कौशिक, बृजेश शुक्ला, चेयरमैन आशीष शर्मा, कृष्णा मिश्रा, मोहित अग्निहोत्री, नवनीत गौतम मौजूद रहे। फर्जी मुकदमे व मुठभेड़ की जांच

हो, खुशी दुबे को रिहा किया जाए

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के मंडल अध्यक्ष जयशंकर पाराशर व जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ ने सांसद सतीश गौतम को दिए ज्ञापन में कहा है कि ब्राह्मणों सहित सभी सवर्णों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए केंद्रीय व प्रदेशीय आयोग का गठन किया जाए। मंदिरों में सेवा करने वाले सभी पुजारी व पुरोहितों को कम से कम 5000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाए। प्रदेश में हुई ब्राह्मणों की हत्या, फर्जी मुठभेड़ों व फर्जी मुकदमों की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच कराई जाए तथा पीड़ित ब्राह्मण परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए। दो साल से जेल में यातनाएं झेल रहीं खुशी दुबे व अन्य ब्राह्मण महिलाओं को तत्काल रिहा किए जाए।

भाजपा को मजबूत बनाने में

प्रबुद्ध वर्ग का बड़ा योगदान

संसू, सिकंदराराऊ भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले अमोलचंद पब्लिक स्कूल में प्रबुद्ध वर्ग संवाद का आयोजन किया गया। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने में प्रबुद्ध वर्ग का विशेष योगदान रहा है और आगे भी रहेगा। नगर पालिका हाथरस के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भगवान परशुराम का फरसा व फूल माला पहनाकर व पटका पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, महामंत्री हरिशंकर राणा, तेज सिंह, महिपाल शर्मा, विनोद शर्मा, पूर्व प्रधान राजन शर्मा, पूर्व प्रधान चेतन शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के ब्रज प्रांत संयोजक विपिन वाष्र्णेय, आरती शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी