ग्राहकों को भा रहीं चांदी की हटरी और पटाखे

दीपावली के नजदीक आते ही सराफा बाजार भी सजकर तैयार हो गया है। दुकानदारों ने इस बार धनतेरस को लेकर विशेष रूप से तैयारियां की हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 12:44 AM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 12:44 AM (IST)
ग्राहकों को भा रहीं चांदी की हटरी और पटाखे
ग्राहकों को भा रहीं चांदी की हटरी और पटाखे

संवाद सहयोगी, हाथरस : दीपावली के नजदीक आते ही सराफा बाजार भी सजकर तैयार हो गया है। दुकानदारों ने इस बार धनतेरस को लेकर विशेष रूप से तैयारियां की हैं। चांदी की हटरी व पटाखे के अलावा सोने व चांदी के डॉलर, गिन्नी की मांग भी बड़ी है। दीपावली और धनतेरस को लेकर लोगों का उत्साह दिख रहा है।

दीपावली पर्व में महज पांच दिन ही शेष हैं। इसे लेकर दुकानों में आकर्षक व नई-नई डिजाइनों वाले आभूषण सजकर तैयार हो गए है। लोगों ने आभूषणों की खरीदारी शुरू कर दी है। सबसे अधिक खरीदारी धनतेरस पर होती है। इस दिन का इंतजार लोग सालभर बेसब्री से करते हैं। सोने व चांदी को शुभ समझकर इससे बने आभूषणों की जमकर खरीदारी करते हैं। इस बार पाजेब, टॉप्स, चैन, रिग, टॉप्स, चैन आदि आभूषणों की विशाल रेंज दुकानदारों के यहां उपलब्ध हैं। सोना व चांदी के आभूषण खरीदने के पीछे लोगों का उद्देश्य बचत के लिए निवेश करना रहा है।

दीपोत्सव पर पूजा के लिए मूर्तियों की खरीदारी अधिक होती है। सराफा बाजार में दुकानों पर आकर्षक डिजाइनों में मूर्तियां सजी हुई हैं। इनमें लक्ष्मी-गणेश के अलावा पंचमुखी हनुमान, खाटू वाले श्याम, राधाकृष्ण, लड्डू् गोपाल, रामदरबार, कछुआ, गाय, हाथी की मूर्तियां खूब खरीदी जाती हैं जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस बार हटरी, रॉकेट, अनार पटाखे की डिजाइन वाले आइटम खूब पसंद आ रहे हैं। डॉलर व गिन्नी का क्रेज

चांदी के सिक्कों की सबसे अधिक खरीदारी दीपावली पर होती है। इसे उपहार व इनाम में सबसे अधिक दिया जाता है। इनमें पांच ग्राम से लेकर पांच से सौ ग्राम तक के सिक्के दो सौ से सात हजार रुपये कीमत पर बाजार में उपलब्ध हैं। इस बार डॉलर वाले सिक्के के अलावा सोने में सिक्के व गिन्नियों की खरीदारी की जा रही है। महंगाई पर भारी है आस्था

पिछले वर्ष 24 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत 38,650 रुपये थी। इस बार यही सोना 51,500 रुपये का है। वहीं चांदी पिछली बार दीपावली पर 47,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। जो इस बार 66,000 रुपये तक पहुंच गई है। चांदी व सोने के आभूषण आदि खरीदते समय ग्राहक शुद्धता के लिए हॉल मार्क का निशान जरूर देख रहे हैं। इनका कहना है

दीपावली पर हर साल सोने व चांदी के आभूषण जरूर खरीदते हैं। इस बार भले ही महंगाई है पर पर्व की परंपरा बनाए रखने के लिए कुछ न कुछ तो खरीदना ही है।

-जूही वंसल, ग्राहक सोने व चांदी के आभूषण की खरीदारी पिछले बार की अपेक्षा कम हो रही है। इस बार कोरोना के चलते माल भी पहले से तैयार नहीं हो सका है। आकर्षक रेंज में आभूषण उपलब्ध हैं।

-रमेशचंद, सर्राफ चांदी के सिक्कों की बजाय इस बार डॉलर पसंद किया जा रहा है। महंगाई होने के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। हीरे के आभूषणों की कोई डिमांड अभी तक नहीं आई है।

- विनोद कुमार, सर्राफ

chat bot
आपका साथी