शशिकांत अध्यक्ष, संजीव राजपूत महामंत्री चुने गए

-कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के चुनाव में 10 वोटों से दर्ज की जीत -मंत्री पद पर डल गए दो बार वोट, फिर से हुई मतदान प्रक्रिया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 06:53 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 06:53 AM (IST)
शशिकांत अध्यक्ष, संजीव  राजपूत महामंत्री चुने गए
शशिकांत अध्यक्ष, संजीव राजपूत महामंत्री चुने गए

जासं, हाथरस : कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में शशिकांत गौतम ने अपनी बादशाहत कायम रखी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राहुल ¨सह को 23 वोट से हराया।

चुनाव अधिकारी एसडीएम सासनी के निर्देशन में मतदान प्रक्रिया, वो¨टग, मतों की गणना हुई। मंत्री पद पर कुछ मत पत्रों पर दो बार वो¨टग के कारण दोनों अध्यक्षों की सहमति से दोबारा वो¨टग हुई। कलक्ट्रेट संघ के चुनाव में कुल 57 कर्मचारियों ने वो¨टग में हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी शशिकांत गौतम व राहुल ¨सह ने अंत समय तक अपने-अपने पक्ष में कर्मचारियों को वोट डालने की अपील की। अध्यक्ष पद के लिए कुल 57 वोट पड़े, जिनमें 33 वोट शशिकांत गौतम व 23 वोट राहुल ¨सह को मिले जबकि एक वोट निरस्त किया गया। वहीं मंत्री पद पर संजीव राजपूत ने 32 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक शर्मा को सात वोट से हराया। अशोक शर्मा को 25 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिओम शर्मा को 30 व उनके प्रतिद्वंद्वी नागेंद्र पाल को 23 वोट मिले। चार वोट निरस्त किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तेजनारायण सारस्वत, कोषाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार, संगठन मंत्री पद पर विवेक कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष चुने गए शशिकांत गौतम ने कहा कि पूर्व की तरह यह जीत उनके साथियों की जीत है। कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह उनके आभारी हैं। पूर्व की तरह ही प्रत्येक कर्मचारी के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी