नारी को नारायणी समझ करें सम्मान, घर स्वर्ग बन जाएगा

जागरण टीम हाथरस जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह गो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 01:24 AM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 01:24 AM (IST)
नारी को नारायणी समझ करें सम्मान, घर स्वर्ग बन जाएगा
नारी को नारायणी समझ करें सम्मान, घर स्वर्ग बन जाएगा

जागरण टीम, हाथरस : जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह गोष्ठी, बैठक व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें नारी सशक्तीकरण को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया।

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने रानी के नगला में स्वयं सहायता समूह में आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मानित किया। इसमें बेबी, रीना राय, नीतू, ऊषा देवी मौजूद थीं। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा मंत्रालय के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानाचार्य ने अनिता सक्सेना, तरन्नुम चौधरी, शशी शर्मा को सम्मानित किया। शाकुंतलम कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम में सचिव राजेश शर्मा, प्रबंधक बीके शर्मा मौजूद थे।

समाजोत्थान की विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष कुसुम गौड़, मोनी, सोनिया, छवि वाष्र्णेय, रेखा सिंह मौजूद थीं। जीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा मौजूद थे। एमएलडीवी पब्लिक इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्या शैलकांता गुप्ता, नीरू गुप्ता, सारिका सोनी, निधी शर्मा, बबिता भारद्वाज मौजूद रहीं।

रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में हुए समारोह में प्राचार्या डॉ. मीता कौशल, डॉ. सुषमा यादव, डॉ. बरखा भारद्वाज, डॉ. ललितेश तिवारी मौजूद थीं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या नीना चक्कु, शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविदयालय के अलीगढ़ रोड स्थित शाखा पर कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी विनीत जायसवाल व शांता बहन, इनरव्हील तथा सहेली ग्रुप की कार्यकर्ताओं ने किया। इसमें डॉ.एमपी सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ.एससी शर्मा मौजूद थे। संस्था के तपस्याधाम तरफरा रोड की ओर से शहर में रैली निकाली गयी। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, श्वेता दिवाकर, मोनिका गौतम, सीता, रश्मि मौजूद थीं।

महिला दिवस पर सम्मानित की गईं रणबांकुरों की पत्नियां व माताएं

संसू, सादाबाद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय लोकदल एवं जिला पंचायत के वार्ड 15 की प्रत्याशी की ओर से कारगिल तथा अन्य युद्ध में शहीद होने वाले क्षेत्र के रणबांकुरों की पत्नियां तथा उनकी माताओं का सम्मान करते हुए शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसमें एनपी सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रामसहाय चौधरी, महीपाल सिंह, दीपू चौधरी, सत्तो चौधरी मौजूद थे। कोतवाली सहपऊ में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कोतवाल सत्यप्रकाश, बिजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, अखलेश कुमार बघेल, विपिन यादव, भाजपा नेत्री अलका वाष्र्णेय, प्रेमवती मौजूद थीं। सादाबाद प्रभारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी भावना ने बताया कि नारी पूरी सृष्टि है। इसमें भवतोश मिश्र, मनु दीक्षित, संगीता मौजूद थीं।

सासनी के सीमेक्स इंटर नेशनल स्कूल में हुए कार्यक्रम में नीतू सिंह, सीमा सिंह, अरुण कुमार सिंह, प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा मौजूद थे। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें प्रज्ञा वाष्र्णेय, तहसीलदार निधि भारद्वाज, मुख्य अधिष्ठात्री कन्या गुरुकुल डॉ. पवित्रा विद्यालंकार व एसआई सोनम, एबीएसए पवन कुमारी, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह थे। जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा के नेतृत्व में नेहरू युवा मंडल ने प्रतियोगिता का आयोजन रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज सलेमपुर में कराया। इसमें राष्ट्रीय खिलाड़ी देवांत चौधरी, रानी अग्रवाल मौजूद थीं। सिकंदराराऊ में भी सम्मानित की गईं महिलाएं

संसू, सिकंदराराऊ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाईचारा सेवा समिति एवं विमल साहित्य संवर्धक संस्था की ओर से ग्लोबल एजूकेशन सोसायटी सेंटर पर काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें डॉ.शरीफ अली, आनंद वर्मा, महेश यादव संघर्षी, हरपाल यादव, मीना पुंढीर, अर्चना यादव, अवनीश यादव मौजूद थे। अमोलचंद पब्लिक स्कूल में महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें रमा राघव, ओमवती वर्मा, खुशी शर्मा, वैष्णो कौशिक, प्रीती कुमारी, शिल्पी माहेश्वरी मौजूद थीं। संविलियन विद्यालय कचौरा में भी महिला दिवस मनाया गया। इसमें प्रधानाध्यापक रामखिलाड़ी यादव, देवेंद्र राघव, मनोज कुमार उपस्थित रहे। भारतीय शिक्षण संस्थान में महिला दिवस पर छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव, कमलेश पुंढीर, शिल्पी सोलंकी मौजूद थीं। प्राथमिक विद्यालय अगसौली में महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह, पवन शर्मा, नीलू, विपिन कुमार, प्रियंका शर्मा, सोनम चौधरी मौजूद थीं। हसायन स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल नं-1 में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें चेयरमैन वेदमती माहौर, सुनीता यादव, प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा मौजूद थे। हसायन के हनुमान इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्रधानाचार्य रामू प्रसाद शर्मा ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी