धान की खरीद एमएसपी पर किए जाने की गारंटी दी जाए

जासं हाथरस किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला और शहर के कांग्रेस कार्यकत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:52 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:02 AM (IST)
धान की खरीद एमएसपी पर किए जाने की गारंटी दी जाए
धान की खरीद एमएसपी पर किए जाने की गारंटी दी जाए

जासं, हाथरस : किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला और शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन ओसी कलक्ट्रेट मनोज सिंह को दिया।

जिला उपाध्यक्ष व किसान एवं जन शिकायत निवारण प्रभारी प्रबुद्ध सैलानी ने कहा कि आज भी किसानों के हित के लिए वर्तमान किसान विरोधी सरकार से किसानों के हित में लड़ाई लड़ रहे हैं। शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा कि आज किसान बहुत परेशान है जो हमारा अन्नदाता है वर्तमान सरकार की नीतियां उसी अन्नदाता के विरोध में हैं।

प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, शरद उपाध्याय नंदा, हरिशंकर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनुज कुमार संत, अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सलमा बेगम, विजय कुमार चौहान, आदित्य शर्मा, गोविद शरण चतुर्वेदी, अनिल कुमार रंगीला, कन्हैयालाल बुलंद, कपिल नरूला, विष्णु कुमार रचित शर्मा, संजय कप्तान आदि थे।

chat bot
आपका साथी