क्षमता से अधिक यात्री ढोने पर निरस्त कर देंगे परमिट

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत चलाया जा रहा अभियान ब्लर्ब एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम व उनकी टीम ने क्षमता से अधिक यात्री ढोने पर 23 वाहनों के किए चालान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 12:57 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 06:27 AM (IST)
क्षमता से अधिक यात्री ढोने  पर निरस्त कर देंगे परमिट
क्षमता से अधिक यात्री ढोने पर निरस्त कर देंगे परमिट

जागरण संवाददाता, हाथरस : बढ़ते सड़क हादसों को शासन ने गंभीरता से लिया है। हादसों की रोकथाम के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी इन दिनों सड़कों पर नजर आ रहे हैं। बुधवार को भी एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम व उनकी टीम ने दिनभर वाहनों की चेकिग की।

साल में यह दूसरी बार सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। हाल ही में अप्रैल में सड़क सुरक्षा सप्ताह मना था। हादसों के ²ष्टिगत मुख्यमंत्री के निर्देश पर फिर से जागरूकता की मुहिम छेड़ी गई है। इस बार सीधे शासन से अधिकारियों की गतिविधि की मॉनिटरिग की जा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी व पुलिस अब नियमों का पालन कराने में जुट गए हैं। बुधवार को एआरटीओ ने मथुरा-बरेली व आगरा-अलीगढ़ रोड पर वाहनों की चेकिग की। माल वाहन ओवरलोडिग व यात्री वाहनों की चेकिग की गई। 35 माल वाहनों की चेकिग की गई, जिनमें छह ओवरलोड पाए गए। इनके चालान किए गए। इसी तरह 60 छोटे व बड़े यात्री वाहन चेक किए गए। इनमें बस, मिनी बस, टेंपो आदि शामिल थे। अधिकतर वाहनों में यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम नदारद थे। इसके अतिरिक्त क्षमता से अधिक सवारियां भर रखी थीं। 23 वाहन क्षमता से अधिक यात्री ढोते पाए गए, जिनका चालान किया गया। व्यावसायिक वाहनों की ओवरलोडिग को लेकर शासन ने चिता जताई है। इन पर शिकंजा कसने के निर्देश हैं। इसलिए परिवहन विभाग ने क्षमता से अधिक माल ढोने वाले वाहनों व यात्रियों की सुरक्षा को अनदेखा करने वाहनों का परमिट निरस्त करेगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कार्रवाई की जद में आने वाले प्रत्येक वाहन की रिपोर्ट भेजी जाएगी। इनका कहना है

क्षमता से अधिक यात्री ढोने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परमिट निरस्त कराने के लिए संभागीय परिवहन प्राधिकरण, अलीगढ़ को लिखा जाएगा।

-महेश शर्मा, एआरटीओ प्रशासन

chat bot
आपका साथी