बंद पड़े शीतगृह में भी रखे जाएं बेसहारा पशु : देवेंद्र

हाथरस : सादाबाद क्षेत्र के गांव बीरबल में एक स्कूल में बंद किए गए आवारा पशुओं के लिए चारे और पानी का इंतजाम कर रहे किसान बेहद परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 06:57 AM (IST) Updated:Sun, 30 Dec 2018 06:57 AM (IST)
बंद पड़े शीतगृह में भी रखे  जाएं बेसहारा पशु : देवेंद्र
बंद पड़े शीतगृह में भी रखे जाएं बेसहारा पशु : देवेंद्र

हाथरस : सादाबाद क्षेत्र के गांव बीरबल में एक स्कूल में बंद किए गए आवारा पशुओं के लिए चारे और पानी का इंतजाम कर रहे किसान बेहद परेशान हैं। शुक्रवार को किसानों के बुलाने पर पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल गांव पहुंचे। पूर्व विधायक ने पशुओं को लेकर एसडीएम सादाबाद से बात की और पशुओं को गोशालाएं बनने तक बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज में रखने का सुझाव दिया। इसके बाद सपा नेता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसान बर्बाद हो चुका है और अब खेती छोड़कर पशुओं की चौकीदारी करने पर मजबूर है। सपा नेता ने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द ही कोई इंतजाम नहीं किया तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर हरेन्द्र चौधरी, रामवीर ¨सह, मुन्नालाल, राजू, विजय पाल ¨सह, वीरी ¨सह, भवानी शंकर शर्मा, बेदराम ¨सह, आरपी ¨सह, महेंन्द्र प्रताप ¨सह, धर्मेंद्र ¨सह, राजन ¨सह, नीरज कुमार, लक्ष्मण ¨सह, हवलदार आदि किसान मौजूद थे।

एसडीएम ने की ग्रामीणों के साथ बैठक

मुरसान : आवारा पशुओं को लेकर टुकसान में एक मी¨टग बुलाई गई। दयालपुर के प्राथमिक विद्यालय में हुई इस बैठक में एसडीएम अरुण कुमार ¨सह ने ग्रामीणों और अधीनस्थ अधिकारियों से गोशाला के लिए जमीन तय करने को लेकर चर्चा की। बैठक में एसडीएम के अलावा डीडीओ, बीडीओ व नगर पंचायत अध्यक्ष रजनेश कुशवाह, चौधरी धनवीर ¨सह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी