भाजपा पर बरसे गठबंधन के नेता

संसू, हाथरस : सासनी में रविवार को आयोजित सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में तीन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 12:48 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 12:48 AM (IST)
भाजपा पर बरसे गठबंधन के नेता
भाजपा पर बरसे गठबंधन के नेता

संसू, हाथरस : सासनी में रविवार को आयोजित सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में तीनों दलों के नेताओं के निशाने पर भाजपा सरकार रही। नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की सारी योजनाओं-उपलब्धियों को सिरे से नकार दिया।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व गठबंधन के प्रत्याशी रामजीलाल सुमन ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में बदतर हालात पैदा कर दिए हैं। किसान की आय दोगुनी करने, खाते में 15 लाख आने, जैसे वायदे खोखले साबित हुए। सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का वायदा झूठ का पुलिदा है। सादाबाद विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने किसान मजदूर एवं व्यापारियों को भ्रमित किया है। पांच वर्ष से सेना को कोई छूट नहीं दी गई, न आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सेना के जवानों के शहीद होने के बाद राजनीतिक रोटियां सेंकने के उद्देश्य से एयर स्ट्राइक कराई गई। लच्छेदार बातों से मोदी जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के गेंदालाल चौधरी, भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी मलिखान सिंह, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाह, जलेसर के पूर्व विधायक रणजीत सुमन, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव प्रदीप चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन महेन्द्र सिंह सोलंकी एवं महेश बाबू कुशवाह ने किया। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव ने की। एमएलसी जसवंत सिंह, हरवीर सिंह तोमर, चौधरी अर्जुन सिंह, अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, रामनरायण काके, भूरा प्रधान, मुहर सिंह, मनोज यादव आदि मौजूद थे।

भाजपा पिछड़ा वर्ग

सम्मेलन पर मंथन

हाथरस : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में मथुरा रोड इगलास में होने वाले पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति तथा अलीगढ़ जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य आदि उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी