'जमुना हरण' स्वांग ने ताजा की पं.नथाराम की यादें

शोध संस्थान व संगीत विद्यालय से संरक्षित होगी पूर्वजों की धरोहर हाथरस की डा. निम्मी गुप्ता को मिला भगत सांगीत रत्न सम्मान।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 05:46 AM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 05:46 AM (IST)
'जमुना हरण' स्वांग ने ताजा की पं.नथाराम की यादें
'जमुना हरण' स्वांग ने ताजा की पं.नथाराम की यादें

संवाद सहयोगी, हाथरस : पं. नथाराम गौड़ लोकसाहित्य शोध संस्थान हाथरस व ब्रज संस्कृति केंद्र, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में हाथरसी स्वांग के पुरोधा पं. नथाराम गौड़ की जयंती शुक्रवार को प. नथाराम गौड़ मार्ग स्थित उनकी कर्मस्थली श्याम प्रेस परिसर में मनाई गई। नथाराम गौड़ के स्वांग 'जमुना हरण' का मंचन किया गया।

शुभारंभ के दौरान पं. दामोदर शर्मा ने खाटू श्याम की वंदना की। नवांकुर कार्तिक गौड़, स्वास्तिक गौड़, खुशी गौड़, यशिका गौड़ ने परदादा पं. नथाराम के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विलुप्त हो रही स्वांग विधा पर चिता व्यक्त की। मुख्य अतिथि डा. अष्टभुजा मिश्रा ने कहा पं. नथाराम गौड़ के कृतित्व के कारण ही आज तक यह मनोहारी लोकविधा अस्तित्व बनाए हुए है। इसे आगे बढ़ाने में सभी के योगदान की आवश्यकता है। अति विशिष्ट अतिथि चेयरमैन आशीष शर्मा ने कहा कि पं. नथाराम गौड़ ने देश-विदेश में हाथरसी स्वांग को ख्याति दिलाई। संगीत विद्यालय से संरक्षित

होगी पूर्वजों की धरोहर

अध्यक्षता करते हुए शशिबाला गौड़ ने बताया पूर्वजों की धरोहर को यथावत रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसीलिये उनकी स्मृति में शोध संस्थान की स्थापना की गई थी। विशिष्ट अतिथियों में नरेन्द्र कुमार शर्मा 'गोपाल', संतोष कुमार, चन्द्रप्रताप सिकरवार, दामोदर शर्मा, राधावल्लभ गौतम, सत्यवीर सिंह मंचासीन रहे। जमुना हरण का मंचन : लोककलाविद व संगीताचार्य डा. खेमचंद यदुवंशी के निर्देशन में पं. नथाराम गौड़ द्वारा रचित स्वांग 'जमुना-हरण' का मंचन किया गया जिसमें पुत्तन लाल हाथरसी, चौधरी रुस्तम सिंह, चंद्रपाल झंझटी, नाजिम खान, धर्मपाल सिंह, अशोक कुमार, मास्टर सलीम खान, नत्थी लाल, विजय सिंह, गयानंद कौशिक, बनवारी लाल कौशिक, वासुदेव, इब्राहीम खान, इकबाल मीर, प्रद्युम्न यदुवंशी, यदुवंशी,ऋतुराज यदुवंशी व हरि मोहन पाठक मौजूद रहे। डा. निम्मी गुप्ता को मिला भगत सांगीत रत्न सम्मान

लोककला उन्नायक डा. मुकेश शर्मा, मथुरा को पं. नथाराम गौड़ लोक कला-रत्न सम्मान डा. निम्मी गुप्ता को, पं. गौरीशंकर गौड़ भगत-सांगीत रत्न सम्मान बाल-कलाकार सन्तोष कुमार कौशांबी व किरण कुमारी हाथरस को पं. नथाराम गौड़ कौशल किशोर सांगीत सम्मान से अलंकृत किया गया। ये रहे मौजूद : आशीष गौड़, राहुल गौड़, उपनीत गौड़, एडवीकेट नीतू गौड़ लक्ष्मी गौड़, ज्योति गौड़, ललित शर्मा 'लब्बू भैया', कुलदीप किशोर मिश्र, ऋषभ वाष्र्णेय, दम्मी व पिकू, आशुकवि अनिल बोहरे, डा. जितेंद्रस्वरूप शर्मा फौजी, राम प्रकाश शर्मा, हरिमोहन पाठक, कवि देवी सिंह निडर, भोजपाल सिंह 'भोज', घनश्याम सिंह,महन्त कुमार, जंगलिया सिंह, किशन सिंह राणा, जेपी शर्मा, अनूप शर्मा, नंद किशोर निर्मोही, धर्मेश शर्मा, विनोद शर्मा, सूरज पाल सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी