¨हदी-सामाजिक विज्ञान में रुचि बढ़ाने के सिखाए गुर

संवाद सहयोगी, हाथरस : ¨हदी और सामाजिक विज्ञान में बच्चों की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से एमएलडीवी पब्ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 12:39 AM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 12:39 AM (IST)
¨हदी-सामाजिक विज्ञान में रुचि बढ़ाने के सिखाए गुर
¨हदी-सामाजिक विज्ञान में रुचि बढ़ाने के सिखाए गुर

संवाद सहयोगी, हाथरस : ¨हदी और सामाजिक विज्ञान में बच्चों की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में तीसरे दिन शिक्षकों को जरूरी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत छह मार्च से ¨हदी के 80 और सामाजिक विज्ञान के 54 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। गुरुवार को मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों को अभिरुचि पैदा करने के गुर सिखाए। बता दें कि अंग्रेजी पर ज्यादा फोकस होने के चलते बच्चों में ¨हदी और सामाजिक विज्ञान का शैक्षिक ज्ञान कमजोर हो जाता है। परीक्षाओं में इन विषयों में बच्चों के अंक बहुत कम आते हैं। इस मौके पर मुहम्मद सऊद आलम, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी