गलियों का गंदा पानी दे रहा जीने में दुश्वारियां

फोटो - 1 से 6 20 सब हेड गलियों में सड़क सहारे भरा पानी जलभराव में लगे खंभों में करंट से जान गंवा रहे पशु दयनीय -गंदा पानी भरा होने से लोग जता रहे बीमारी की संभावना -बरेली-मथुरा रोड के सहारे बसे इन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 12:35 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jan 2020 12:35 AM (IST)
गलियों का गंदा पानी दे रहा जीने में दुश्वारियां
गलियों का गंदा पानी दे रहा जीने में दुश्वारियां

संवाद सहयोगी, हाथरस : शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव से रास्ता तक बंद हो गए हैं। ऐसा शहर की ओर से आ रहे पानी की निकासी के लिए नाले की व्यवस्था नहीं होने से इन बस्तियों की गलियों में पानी जमा हो रहा है। जलभराव के चलते प्लॉट तालाब का रूप ले चुके हैं। दूषित पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। कुछ स्थानों स्थानीय लोगों ने मिट्टी आदि डलवाकर रास्ते बनाए हैं। वहीं इन बस्तियों में जगह-जगह लटके हुए बिजली के तार, खुले पड़े केबल बॉक्स भी लोगों के लिए समस्याएं बने हुए हैं। यहां के हालात हैं खराब

विकास खंड हाथरस की हाथरस देहात ग्राम पंचायत के आदर्श नगर, कृ़ष्णा नगर, जोगीपुरा, रानी का नगला क्षेत्र का है। मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सटे इन इलाकों में मूलभूत समस्याओं का ही निराकरण नहीं हो पा रहा है। पिछले करीब दस वर्षों से इन समस्याओं के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

-----

पब्लिक बोल

पानी की निकासी नहीं होने से गलियों में पानी भरा रहता है। सड़क के उठ जाने से पानी घरों में घुस जाता है। इससे यहां बीमारियां फैलने की संभावना बनी रहती है।

- शांति देवी मेंडू रोड़ के सहारे भरे पानी में आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर जाते हैं। गहरे गड्ढों के चलते कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। रात के समय सबसे अधिक दुर्घटनाएं सड़क किनारे गड्ढों में गिरने से होती हैं।

- तुलसी प्रसाद, निवासी विद्युत पोलों पर केबल बॉक्स खुले पड़े हुए हैं। बंदरों के हिलाने से घरों की लाइट गुल हो जाती है। खंभों में करंट उतर आने से हर समय खतरा बना हुआ है। कई पशु अपनी जान गंवा भी चुके हैं।

- गणेश, निवासी सड़क के उठ जाने से यह समस्या और बढ़ गई है। इस समस्या के चलते बहुत तो लोग तो अपने प्लॉटों का निर्माण भी नहीं करा पा रहे हैं। समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

- संजय सेठ आजाद इनकी सुनो आवश्यकतानुसार सड़क भी कई गलियों में बनवाई गई हैं। पानी की निकासी की व्यवस्था सड़क के किनारे नाला बनने के बाद ही दूर होगी। इसके लिए भी संबंधित अधिकारियों से लिखित में अनुरोध किया गया है। अन्य समस्याओं का भी निस्तारण करा दिया जाएगा।

- सर्वेश देवी, ग्राम प्रधान हाथरस देहात

chat bot
आपका साथी