तकनीकी खराबी से घंटों बाधित रही बिजली

कांशीराम सब स्टेशन पर ओसीबी में आई खराबी शहर के अन्य स्थानों पर ट्रांसफार्मर में खराब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:20 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:20 AM (IST)
तकनीकी खराबी से घंटों बाधित रही बिजली
तकनीकी खराबी से घंटों बाधित रही बिजली

कांशीराम सब स्टेशन पर ओसीबी में आई खराबी, शहर के अन्य स्थानों पर ट्रांसफार्मर में खराबी

जासं, हाथरस : गुरुवार की सुबह कांशीराम सब स्टेशन में ओसीबी में अचानक खराबी आ गई। इससे आसपास के इलाकों में पिछले छह घंटे आपूर्ति ठप रही। वहीं शहर के अन्य इलाकों में ट्रांसफारमर में आई खराबी से कई घंटे बिजली गुल रही। ओसीबी में खराबी की वजह ओवरलोडिग बताई जा रही है।

बिजली चोरी की शिकायत

कांशीराम सब स्टेशन पर सुबह सात बजे ओसीबी में सुबह सात बजे अचानक तकनीकी खराब आ गई। इससे मशीन को बंद करना पड़ा। इससे कांशीराम फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर बाद लाइन कांशीराम फीडर पर सबसे अधिक बिजली चोरी होने की शिकायत है। इस कारण यहां पर लाइन लॉस अधिक है। यहां पर लाइन लॉस 90 फीसद है। कांशीराम कॉलोनी में कई कनेक्शन बिना मीटर के चल रहे है। इस कारण यहां ओवरलोडिग की शिकायत बनी रहती है। अवर अभियंता श्रीकांत ने बताया कि सुबह ओसीबी में खराबी आ गई थी। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।

शहर में रामलीला मैदान में लगे ट्रांसफारमर में एक फेस में खराबी आने के कारण बागला मार्ग के दूसरी साइड में बिजली गायब रही। त्योहारी सीजन होने के कारण शाम के वक्त बिजली गायब होने से दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। आज जमा होंगे बिल

जासं, हाथरस : बिजली का बिल जमा करने के लिए सासनी के गांव खेड़ा फिरोजपुर में शुक्रवार को सुबह दस बजे शिविर लगाया जाएगा। इिसमें बकायादार अपना बिल जमा कर सकते हैं। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बिल जमा करने में सहयोग करेंगी।

chat bot
आपका साथी