टीवी का प्लग लगाते समय उतरा करंट, युवक की मौत

हाथरस : मुरसान के मोहल्ला व्यापारियान में बुधवार रात टीवी का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Aug 2018 12:43 AM (IST) Updated:Fri, 03 Aug 2018 12:43 AM (IST)
टीवी का प्लग लगाते समय उतरा करंट, युवक की मौत
टीवी का प्लग लगाते समय उतरा करंट, युवक की मौत

हाथरस : मुरसान के मोहल्ला व्यापारियान में बुधवार रात टीवी का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। लालुआ (25) पुत्र सुम्मेर सिंह पत्थर की घिसाई का काम करता था। उसकी शादी पांच साल पहले पूनम पुत्री गोविंद सिंह निवासी जलेसर के साथ हुई थी। उस पर पांस साल का बेटा भी है। लालुआ बुधवार शाम को ही किसी काम से मथुरा से लौटा था। टीवी चलाने के लिए प्लग लगाया, तभी अचानक करंट उतर आने से वह चिपक गया। चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग भी पहुंच गए। उसे लाइन से छुड़ाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। इधर, लालुआ के ससुरालीजन भी आ गए। उन्होंने लालुआ के परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया। लोगों ने समझाकर उन्हें शांत कराया। हालांकि पुलिस भी मौके पर आ गई, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

chat bot
आपका साथी