दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में उमड़ा देश प्रेम

दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में उमड़ा सैलाव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 01:33 AM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 01:33 AM (IST)
दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में उमड़ा देश प्रेम
दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में उमड़ा देश प्रेम

दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में उमड़ा देश प्रेम

जागरण संवाददाता, हाथरस : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के महायज्ञ में शनिवार को दैनिक जागरण ने भी आहुति दी। दैनिक जागरण की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा से हर तरफ माहौल भी तिरंगामय हो गया। डीआरबी कालेज से शुरू हुई यात्रा में जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसपी देवेश कुमार पांडेय, चेयरमैन आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एसडीएम राजकुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी संयुक्त रूप से तिरंगा लेकर आगे बढ़े तो शहरवासी भी यात्रा में शामिल होते चले गए। विभिन्न स्कूलों के बच्चों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता से हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आया। देशभक्ति के गीतों और नारों से देश प्रेम उमड़ पड़ा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। डीआरबी इंटर कालेज, एमएलडीवी पब्लिक इंटर कालेज, आरसी कन्या इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के करीब 1500 विद्यार्थी शामिल रहे। कई सामाजिक संगठन और आमजन भी तिरंगे के रंग में रंगे हुए नजर आए। तिरंगा यात्रा में ऐसी शृंखला बनी है कि एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक शृंखला टूटी ही नहीं। भारत माता की जय, जय जवान-जय किसान, जैसे नारे गूंज रहे थे। यात्रा जहां से भी गुजरी वहां माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। राहगीरों ने अपने वाहन रोककर तिरंगा यात्रा को देखा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और आरसी कन्या इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने घोष की धुन से समा बांध दिया। झांकी ने मन मोहा दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में भारत माता, गांधी जी, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह के स्वरूप में सजे विद्यार्थियों की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने क्रांतिकारियों की झांकी और यात्रा में शामिल विद्यार्थियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ बांटे तिरंग यात्रा में शामिल विद्यार्थियों और आमजन के सत्कार में भी शहरवासियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। बीएच मिल रोड स्थित मास्टर स्टील एंड कंपनी प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कुमार गुप्ता, लोकेश गुप्ता, योगेश गुप्ता, तन्मय गुप्ता एवं प्रथम वार्ष्णेय ने खाद्य सामग्री वितरित की। चामड़गेट चौराहे पर श्याम सुंदर शर्मा बंटी के साथ कई युवाओं ने गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों को पेय पदार्थ वितरित किए। उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद चूना वाला डंडा क्षेत्र में जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस हाईटेक के अध्यक्ष दिलीप गोयल, सचिव रतन अग्रवाल, वित्त सचिव अनुज गर्ग, सदस्य अतुल अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, बांके बिहारी अग्रवाल, निधीश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मुकेश गोयल, सुनील बर्मन, विष्णु, मोहन वार्ष्णेय, संतोष बंसल, मनोज बंसल आदि ने खाद्य सामग्री और शीतल जल वितरित किया। ये रहे शामिल : तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ डीआरबी कालेज के प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य डा.रामनिवास दुबे, एमएलडीवी पब्लिक इंटर कालेज की प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता समेत स्कूलों के शिक्षक, स्टाफ समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी