ई-रिक्शा में उतरे करंट से किशोर की गई जान

हाथरस गेट के गांव सुरंगपुरा में सुबह हुआ दर्दनाक हादसा जानलेवा लापरवाही -ई-रिक्शा चलाकर गुजर-बसर कर रहा था परिवार, कोहराम - गांव में तमाम परिवारों के पास है ई-रिक्शा चार्जिग से खौफ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 12:45 AM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 12:45 AM (IST)
ई-रिक्शा में उतरे करंट  से किशोर की गई जान
ई-रिक्शा में उतरे करंट से किशोर की गई जान

जागरण संवाददाता, हाथरस : जो वाहन रोजी-रोटी का साधन था, वही परिवार में मातम की वजह बन गया। ई-रिक्शा में चाíजंग के दौरान करंट उतरने से किशोर की मौत हो गई। घटना के समय गांव में मृत किशोर के माता-पिता नहीं थे।

सलेमपुर, हाथरस जंक्शन के मोहन ¨सह कई साल से परिवार के साथ गांव सुरंगपुरा में रहते हैं। यहां उनकी ससुराल है। गांव में मोहन ¨सह व उनके तीन बेटे रहते हैं। पत्नी दिल्ली में अपने भाइयों के पास रहती है तथा वहीं मजदूरी करती है। मोहन पर ई-रिक्शा है, जिसके जरिए वह गुजर-बसर करते हें। अधिकतर मोहन ¨सह के बड़े बेटे सौरव व गौरव ई-रिक्शा चलाते थे। रविवार की सुबह काम पर जाने से पहले सौरव ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहा था। ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा था तथा कनेक्शन अंदर से लिया था। बताते हैं कि इस दौरान तार शार्ट हो गया तथा ई-रिक्शा में करंट उतर आया। तीनों भाइयों में सबसे छोटा धीरज (14) ई-रिक्शा में जाकर बैठ गया। उसे जबरदस्त करंट लगा। चीख निकलने के बाद वह अचेत हो गया। हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। तत्काल तार निकालकर करंट काटा गया। मौके पर पूरा गांव एकत्रित हो गया। ग्रामीण किशोर को जिला अस्पताल ले आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही चीख-पुकार मच गई। भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पिता गांव सलेमपुर से सुरंगपरा पहुंचे। इधर मां भी दिल्ली से गांव के लिए चल दी। हादसे से पूरा गांव दुखी था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई लोगों पर ई-रिक्शा हैं तथा वे घर के बाहर उसे चार्ज करते हैं। इस तरह का हादसा किसी के भी साथ हो सकता है। ग्रामीणों ने गांव के ई-रिक्शा चालकों से सावधानी बरतने के लिए कहा। इधर प्रशासन से पीड़ित परिवार को आíथक मदद की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी