पेट्रोल पंप के मैनेजर से 80 हजार लूटे

हाथरस जंक्शन क्षेत्र में देर शाम वारदात पुलिस कर रही छानबीन पीड़ित के सिर में तमंचे की बट मारकर किया घायल।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 01:07 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 01:07 AM (IST)
पेट्रोल पंप के मैनेजर से 80 हजार लूटे
पेट्रोल पंप के मैनेजर से 80 हजार लूटे

जासं, हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूटपाट की। बदमाश उनसे 80 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली आकर पुलिस की घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हाथरस जंक्शन निवासी नरेंद्र सिंह केलोरा-सासनी रोड पर दरियापुर के पास राधा-कृष्ण पेट्रोल पंप पर मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। पेट्रोल पंप उनके रिश्तेदार की है। नरेंद्र ने बताया कि शाम को साढ़े सात बजे वह रोजाना की तरह पंप से कैश लेकर अपने घर जा रहे थे। थोड़ी दूरी पर बरगद के पेड़ के पास बाइक पर तीन बदमाश खडे़ हुए थे। एक बदमाश ने उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद सिर में तमंचे की बट मारी। बदमाश उनकी जेब में रखे 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। आधा घंटे बाद वह कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी दी। लूट की जानकारी पर सीओ भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मैनेजर से घटना के संबंध में जानकारी ली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लूट की जानकारी मिली है। घटनास्थल पर वारदात के संबंध में जानकारी की जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सर्दी में पुलिस सुस्त, वाहन चोर मस्त

जासं, हाथरस: ठंड के मौसम में पुलिस सुस्त हो गई है। ऐसे में वाहन चोर सक्रिय हो गए हैं। एक ही रात में दो स्थानों से होंडा सिटी व ईको कार को शातिर चुरा ले जाने में सफल हो गए। तीसरी कार वैगनआर में चाबी फंस जाने के कारण नहीं चुरा सके। मामला पुलिस तक पहुंचा तो शातिरों की तलाश की जा रही है।

शातिर वाहन चोरों ने सबसे पहले सिकंदराराऊ रोड स्थित शिवम कुमार के मकान के बाहर खड़ी उनकी कारों को चुराने का प्रयास किया। यहां से होंडा सिटी कार को चुरा ले जाने में सफल हो गए। उनकी वैगनआर कार को भी चोरी करने का प्रयास किया। कार का शीशा तोड़ चाबी लगाई, लेकिन चाबी उसमें फंस गई। इसके कारण वैगनआर को नहीं ले जा सके। इसके बाद चोरों ने गांव रामपुर में रिषी गौतम के मकान के बाहर खड़ी ईको कार को चुरा लिया। रात तीन बजे जब रिषी जागे तो उन्होंने बाहर झांककर देखा लेकिन वहां कार नहीं थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरा भी खंगाले गए। तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी