छह वर्षीय बच्ची सहित 39 मिले संक्रमित

जिले में लोगों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट थम नहीं रही हैं। सुखद बात यही है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी ठीकठाक है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 12:32 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:32 AM (IST)
छह वर्षीय बच्ची सहित 39 मिले संक्रमित
छह वर्षीय बच्ची सहित 39 मिले संक्रमित

संवाद सहयोगी, हाथरस : जिले में लोगों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट थम नहीं रही हैं। सुखद बात यही है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी ठीकठाक है। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को जिले में जहां 39 लोग संक्रमित मिले, वहीं 31 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी।

ये मिले संक्रमित :

मुरसान गेट निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति, हीरालाल क्वार्टर निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति, श्रीनगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, सिटी स्टेशन निवासी 55 वर्षीय महिला, सादाबाद निवासी 55 वर्षीय महिला, इगलास अड्डा निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, हेमा नगला निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, पटैनी मुरसान निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, सिचावली हसायन निवासी 45 वर्षीय महिला, नवीपुर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, पदू निवासी 12 वर्षीय किशोरी, हाथरस निवासी 41 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई। गोविदपुर कंजौली निवासी 15 वर्षीय किशोरी, आवास विकास निवासी 33 वर्षीय महिला, मोहरिया सासनी निवासी 35 वर्षीय महिला, सादाबाद निवासी 06 वर्षीय बच्ची, जंगला निवासी 75 वर्षीय महिला, कोटा निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, पुराना मिल कंपाउंड निवासी 26 वर्षीय युवती, कोटा निवासी 66 वर्षीय महिला, आशीर्वाद वाटिका निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, वसुंधरा एंक्लेव निवासी 31 वर्षीय युवक, हाथरस सिटी रेलवे कालोनी निवासी 22 वर्षीय युवक, पुरदिलनगर निवासी 40 वर्षीय महिला, रुदायन सासनी निवासी 41 वर्षीय महिला व 14 वर्षीय किशोरी, सठिया निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति, सुभाष बाजार सहपऊ निवासी 70 वर्षीय महिला, कानऊ निवासी 28 वर्षीय युवक, नगला आम निवासी 45 वर्षीय महिला, तमना गढ़ी निवासी 25 वर्षीय युवक, चमन विहार निवासी 66 वर्षीय महिला, नगला दली निवासी 18 वर्षीय युवती, अखैपुर निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, दयानतपुर निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, नई बस्ती टीका नगला निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति व 54 वर्षीय महिला, गली द्वारिकाधीश निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति और मदानी सादाबाद निवासी 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाजिटिव है। शिक्षामित्र की हुई मौत

मानिकपुर कपसिया निवासी एक शिक्षामित्र पंचायत चुनाव के दौरान संक्रमित हो गए थे, जिनका कई दिनों से इलाज चल रहा था। बुधवार को शिक्षामित्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे उनके साथी आहत हैं।

----- कोरोना मीटर

कुल जांच: (एक अप्रैल से अब तक)

58158

कुल केस : (एक अप्रैल से अब तक)

1177

आज हुई जांच : 1500

नए केस:39

स्वस्थ्य हुए:31

सक्रिय केस:576

आज हुई मृत्यु: 00

chat bot
आपका साथी