बच्चों को सिखाया जाएगा संस्कार का महत्व

पहल क्रासर- नटबस्ती में शुरू हुआ सेवा भारती का संस्कार केन्द्र -शहरवासियों के सहयोग से होगा प

By Edited By: Publish:Tue, 21 Feb 2017 12:15 AM (IST) Updated:Tue, 21 Feb 2017 12:15 AM (IST)
बच्चों को सिखाया जाएगा संस्कार का महत्व
बच्चों को सिखाया जाएगा संस्कार का महत्व

पहल

क्रासर-

नटबस्ती में शुरू हुआ सेवा भारती का संस्कार केन्द्र

-शहरवासियों के सहयोग से होगा पुनीत कार्य

जागरण संवाददाता, हाथरस : सेवा भारती ने एक ओर केन्द्र शुरू कर दिया। साथ ही नट बस्ती के बच्चों को संस्कारयुक्त बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए स्टेशनरी आदि प्रदान कर दी गई हैं।

इतवार को नटबस्ती स्थित वीरेन्द्र ¨सह नागर के आवास पर केन्द्र का शुभारंभ किया गया। आर्यबंधु दिनेश अग्निहोत्री, बनवारी लाल गोस्वामी, मदन माहेश्वरी व रामजीलाल शर्मा ने वेद मंत्र व यज्ञ के साथ शुभारंभ कराया। यजमान के रूप में वीरेन्द्र नागर, उनकी पत्नी, पंकज नागर व केन्द्र संचालिका गुडि़या नागर ने पूजा अर्चना में भाग लिया। यज्ञाचार्यों ने प्रार्थना गीत, ईश वंदना व यज्ञ का महत्व बताया। आचरण व संस्कारों पर जोर दिया। सेवा भारती के संरक्षक शिवकुमार शर्मा ने नगर व जिले भर में सेवा भारती द्वारा कराए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि शहरवासियों के सहयोग से बच्चों का ज्ञान अर्जित कराने में सेवा भारती का विशेष योगदान है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ललित किशोर, गोपाल प्रसाद, कृष्ण कुमार दीक्षित, सचिन शर्मा, मोरमुकुट ¨सह, योगेश बागड़ी, भंवर ¨सह पौरुष, गिर्राज किशोर ,रक्षपाल ¨सह, अनिल अग्रवाल, कौशल गौतम, सुनील कुमार, मुरारी लाल, बंटू नागर आदि अनेक लोग मौजूद थे।

--

chat bot
आपका साथी