सुबह कोहरा, दोपहर को खिली धूप

जागरण संवाददाता, हाथरस : सोमवार की सुबह मौसम फिर बदला और सुबह एकाएक कोहरे के साथ ही हवाओं का रुख रहा

By Edited By: Publish:Tue, 24 Jan 2017 12:14 AM (IST) Updated:Tue, 24 Jan 2017 12:14 AM (IST)
सुबह कोहरा, दोपहर को खिली धूप
सुबह कोहरा, दोपहर को खिली धूप

जागरण संवाददाता, हाथरस : सोमवार की सुबह मौसम फिर बदला और सुबह एकाएक कोहरे के साथ ही हवाओं का रुख रहा लेकिन सूर्य देव के तेवरों के चलते दिन भर ठंडी हवाओं का रुख थम गया। साथ ही धूप में भी चटकपन रहा। शाम को हल्की हवाओं का दौर चला।

सोमवार की तड़के तक मौसम साफ रहा लेकिन सात बजे के बाद एकाएक घना कोहरा छा गया। एक साथ छाए कोहरे के कारण सड़कों पर धुंध रही। वाहनों की गति भी थमी लेकिन जैसे ही सूरज निकला एक साथ मौसम साफ हो गया। हवाओं का रुख भी थमा और सूरज की गर्मी भी तेज रही। जिस कारण स्कूली बच्चों को भी राहत मिली। ठंड का असर भी कम रहा। दोपहर के समय धूप में ज्यादा देर तक नहीं बैठा गया। शाम होने के बाद हवाओं को दौर चला लेकिन वह ज्यादा ठंडी नहीं रही। दिन भर मौसम साफ रहने से बाजारों में देर शाम को भी चहल कदमी रही।

chat bot
आपका साथी