मारपीट कर नगदी व बाइक लूट ले गए

संवाद सहयोगी, हाथरस : होली के त्योहार पर बाइक से घर लौट रहे मामा भानजे को बीती रात बदमाशों ने सहपऊ क

By Edited By: Publish:Thu, 05 Mar 2015 10:10 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2015 10:10 PM (IST)
मारपीट कर नगदी व बाइक लूट ले गए

संवाद सहयोगी, हाथरस : होली के त्योहार पर बाइक से घर लौट रहे मामा भानजे को बीती रात बदमाशों ने सहपऊ क्षेत्र में लूट लिया। साथ ही मारपीट कर बाइक व नगदी ले जाने में सफल हो गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

एटा के थाना सकीट के गांव नगला काजी के रहने वाले अजीत पुत्र रूप ¨सह नोएडा में नौकरी करते हैं। उनके साथ उनका भानजा रघुवीर ¨सह पुत्र रघुराज ¨सह निवासी नगला रेजुआ थाना जलेसर एटा भी रहता है। होली पर वह और उनका भानजा दोनों बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही वे मारहरा तिराहा के पास पहुंचे कि तभी पहले से वहां खड़े तीन चार युवकों ने उन्हें रोकने का इशारा किया। वह नहीं रुके तो बाइक से पीछा कर इनको रोक लिया। उनके साथ मारपीट की और उनसे सात हजार रुपये, बाइक व मोबाइल आदि लूट लिए।

बाइक सवार शातिर घटना को अंजाम देकर भाग जाने में सफल हो गए। इस बात की जानकारी उन्होंने कोल्ड स्टोरेज के चौकीदार के जरिए अपने साथियों तथा सहपऊ पुलिस को भी दी। पुलिस छानबीन करती रही लेकिन कोई भी सफलता हाथ नहीं लग सकी। इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर भी दी गई है। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

chat bot
आपका साथी