मानईधाम में गोपाल सहस्रनाम महायज्ञ

संवाद सहयोगी, हाथरस : गोपाष्ठमी पर सिद्धपीठ मानई धाम में श्री गोपाल सहस्त्रनाम महायज्ञ में भक्तों ने

By Edited By: Publish:Sat, 01 Nov 2014 01:08 AM (IST) Updated:Sat, 01 Nov 2014 01:08 AM (IST)
मानईधाम में गोपाल   सहस्रनाम महायज्ञ

संवाद सहयोगी, हाथरस : गोपाष्ठमी पर सिद्धपीठ मानई धाम में श्री गोपाल सहस्त्रनाम महायज्ञ में भक्तों ने श्रद्धाभाव से आहुति दी और गायों का पूजन किया। भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें राधा कृष्ण की मनमोहक झाकी थी। महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव से भजन गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा आरती उतारी गयी।

मानई धाम मंदिर में आचार्य ओंकार नाथ मिश्र एवं भगवताचार्य रामवल्लभाधीश की देखरेख में अनुष्ठान हुआ। श्री गोपाल सहस्त्रनाम महायज्ञ में पूर्व सासद सुरेशानंद एवं पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गाधी, सुरेन्द्र सिंह पुंढीर, मुरारी लाल चाचा, चेतन शर्मा, विपिन चन्द्र लाल शामिल हुए।

गोरक्षार्थ गोष्ठी का आयोजन

बनारस से आए दंडीस्वामी विशुद्धानंद सरस्वती के पावन सानिध्य में गोरक्षार्थ विशाल संगोष्ठी हुई जिसमें काफी संख्या में ब्रज प्रात के गोरक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर शिव शकर गुलाठी, रोहिताश दीक्षित, वीरेन्द्र सिंह पुंढीर, डा. प्रभाकर शर्मा, विपिन वाष्र्णेय, डा. संतोष शर्मा, दिनेश वाष्र्णेय, श्याममूर्ति वाष्र्णेय, विवेकशील राघव, बनवारी लाल, नीरज गुप्ता, मोहित यादव, प्रकाश कश्यप थे।

शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में श्रद्धालुओं ने गाय की पूजा की। इस अवसर पर आचार्य सुभाष दीक्षित ने गाय की महत्ता बताई और कहा कि गाय में देवताओं का वास होता है। यदि प्रत्येक घर में गाय का पालन किया जाए तो दूध की समस्या खत्म हो जाएगी। यहां महिला पुरुषों ने गाय को गंगाजल से स्नान कराया और रोली-अक्षत से तिलक कर फूल माला पहनाईं। यहां मनोज सिसोदिया, अंकित सिंह, आकाश सिंह, मुनि सिसोदिया, ऋषि कुमार, ज्ञान प्रताप, ममता सिंह, संध्या सिंह, शालिनी, साधना सिंह, नीतू सिंह थीं।

chat bot
आपका साथी