गंगा का जल स्तर बढ़ा, सामान समेटने लगे ग्रामीण

2ड्डह्लद्गह्म ष्ह्मश्रह्यह्यद्गस्त्र स्त्रड्डठ्ठद्दद्गह्म द्यद्ग1द्गद्य 2ड्डह्लद्गह्म ष्ह्मश्रह्यह्यद्गस्त्र स्त्रड्डठ्ठद्दद्गह्म द्यद्ग1द्गद्य 2ड्डह्लद्गह्म ष्ह्मश्रह्यह्यद्गस्त्र स्त्रड्डठ्ठद्दद्गह्म द्यद्ग1द्गद्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 11:17 PM (IST)
गंगा का जल स्तर बढ़ा, सामान समेटने लगे ग्रामीण
गंगा का जल स्तर बढ़ा, सामान समेटने लगे ग्रामीण

बिलग्राम: गंगा का जल स्तर बढ़ने से बिलग्राम की कटरी क्षेत्र में धीरे धीरे बाढ़ के हालात पैदा होते जा रहे हैं। सोमवार की रात गंगा और बढ़ गई। जिससे चिरंजूपुरवा के साथ उम्मेदपुरवा की तरफ भी पानी बढ़ने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसे ही पानी बढ़ता रहा तो अब गांवों में घुस जाएगा। परेशान ग्रामीण अपना सामान सुरक्षित ठिकाने पर ले जाने लगे हैं।

कटरी क्षेत्र में गंगा का प्रकोप रहता है। पहाड़ों पर बरसात के बाद गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। चिरंजूपुरवा के 16 घर पानी में समा चुके हैं। कटरी छिबरामऊ का चिरंजूपुवरा दो मजरों मे बंटा हुआ है। इसकी भौगोलिक स्थिति देखी जाए तो दोनो मजरे गंगा से सटे हैं। जिसके चलते गंगा मे पानी बढते ही दोनो गांव चपेट मे आ गए। गंगा का पानी इस गांव से टकराते हुए आगे बढ़ रहा है। जिससे गांवों के किनारे वाले घर गंगा की धार मे चले गए। पानी अगर इसी गति से बढ़ा चिरंजूपुरवा बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। गंगा किनारे बसे कटरी परसोला के मजरा उम्मेदपुरवा के मैकू, महावीर तथा जालिम ने बताया कि पानी बढ़ रहा है। इससे चिता तो हो रही है, लेकिन अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। उम्मेदपुरवा गांव से लगभग बीस मीटर की दूरी पर गंगा की धारा बह रही है। जिससे धीरे धीरे कटान हो रहा है। उम्मेदपुरवा से पहले मक्कूपुरवा गांव था, लेकिन बीते पांच सालों के अंदर उसका अस्तित्व ही खत्म हो गया। गांव में बने सरकारी प्राथमिक तथा जूनियर हाई स्कूल के भवन भी गंगा में बह गये थे। जहां गांव था वहां अब गंगा की धार बह रही है। ग्राम उम्मेदपुरवा के लोगों का मानना है कि पानी अगर लगातार बढ़ा तो उनका गांव भी खतरे में पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी