विवाहिता समेत दो के फंदे पर लटकते मिले शव

संवाद सूत्र कोथावां-हरपालकलह बताया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 11:15 PM (IST)
विवाहिता समेत दो के फंदे पर लटकते मिले शव
विवाहिता समेत दो के फंदे पर लटकते मिले शव

कोथावां-हरपालपुर : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विवाहिता समेत दो के शव फंदे पर लटकते मिले। परिवारजनों ने आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया है।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहिपरा निवासी गीता (26) पत्नी चंद्रपाल की साथ छह वर्ष पूर्व शादी हुई थी। परिवारजनों ने बताया कि गीता के दो बच्चे हैं। चंद्रपाल ईंट भट्ठे पर काम करता है। गुरुवार को गीता ने बेटी राखी को किसी बात पर मार दिया। जिस बात को लेकर गीता और चंद्रपाल के बीच विवाद हो गया। इसके बाद चंद्रपाल घर से चला गया। चंद्रपाल बाजार से सब्जी लेकर घर आया तो गीता का शव घर के अंदर कमरे में साड़ी से लटक रहा था। शव को लटकता देख उसके होश उड़ा गए और परिवारजनों को घटना की जानकारी दी।

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोधनपुरवा निवासी कलावती (55) पत्नी कल्लू का शव शुक्रवार शाम को गांव के बाहर शीशम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। परिवारजनों के अनुसार कलावती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। कलावती के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। बेटी अर्चना की 15 दिन पूर्व शादी हुई थी। कल्लू अर्चना को विदा कराने के लिए गए थे। सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी