किशोरी समेत दो के शव फंदे पर लटकते मिले

हरदोई : देहात कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी ने प्रेमी की अभद्रता से परेशान होकर घर के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 12:24 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 12:24 AM (IST)
किशोरी समेत दो के शव फंदे पर लटकते मिले
किशोरी समेत दो के शव फंदे पर लटकते मिले

हरदोई : देहात कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी ने प्रेमी की अभद्रता से परेशान होकर घर के बरामदे में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं लोनार कोतवाली क्षेत्र में भाई से विवाद के बाद एक बालिका ने घर में फांसी लगा दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी (15) वर्षीय किशोरी का गांव के ही एक युवक से दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के पिता के अनुसार इसकी जानकारी दोनों परिवारों को हो गई, लेकिन गांव का मामला होने के कारण दोनों के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद युवक की एक वर्ष पूर्व शादी हो गई, लेकिन इसके बाद भी युवक किशोरी से बात करता रहा। पिता ने आरोप लगाया है कि रविवार की शाम को उनकी बेटी को युवक ने गाली-गलौज किया। जिसके बाद उसने घर के बाहर बरामदे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि वह युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

वहीं लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम एजा निवासी आरती (12) पुत्री उदयराज गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। भाई आदर्श ने बताया कि उनकी मां उषा और पिता लुधियाना में काम करते हैं। वह अपनी बहन आरती और एक छोटे भाई दुर्गेश के साथ गांव में रहता है। रविवार को आरती और दुर्गेश के बीच खेल-खेल में विवाद हो गया था। जिसके बाद आरती ने नाराज होकर घर के बरामदे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी माता-पिता को दी गई।

chat bot
आपका साथी