आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने दी जान

ह्यह्वद्बष्द्बस्त्रद्ग ह्यह्वद्बष्द्बस्त्रद्ग ह्यह्वद्बष्द्बस्त्रद्ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 10:55 PM (IST)
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने दी जान
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने दी जान

हरदोई : बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। किसान ने बैंक से 90 हजार का ऋण ले रखा था और उसकी फसल को बेसहारा जानवर और बंदरों ने नष्ट कर दी। जिस कारण आर्थिक तंगी से किसान परेशान था।

मुहल्ला कासूपेट निवासी गिरीश चंद्र (48) पुत्र शंभू दयाल खेती करते थे। परिवारजन के अनुसार गिरीश चंद्र के पास 6 बीघा भूमि है। उन्होंने आर्यावर्त बैंक शाखा बिलग्राम से 7 वर्ष पूर्व 90 हजार रुपये का ऋण लिया था। बेसहारा जानवर और बंदर पिछले काफी समय से फसल को नष्ट कर रहे थे। जिस कारण न तो परिवार का भरण पोषण हो पा रहा था और न ही ऋण की अदायगी हो पा रही थी। वहीं उनकी पुत्री पल्लवी की शादी की चिता भी सता रही थी। इन सभी से परेशान होकर रामौतार में रविवार की रात घर के अंदर कमरे में तहमद से फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह परिवार के सदस्यों ने शव को फंदे पर लटकते देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। फंदे पर लटकता मिला युवक का शव : कोतवाली शहर क्षेत्र के मुहल्ला रेलवे गंज नई बस्ती निवासी अनुज (20) पुत्र अनिल महोलिया फाटक निवासी रामा के घर पर लगभग 9 वर्षों से रहकर काम करता था। रविवार की शाम घर के अंदर कमरे में चादर से अनुज ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के ताऊ सुरेश ने बताया कि मकान मालिक लखनऊ गए हुए थे। सोमवार की सुबह जब घर पहुंचे तो उन्होंने अनुज को फंदे पर लटकता देखा। घटना की सूचना मिलते ही मां मीरा बेहोश हो गई। उन्होंने बताया कि अनुज तीन बहनों में अकेला था।

chat bot
आपका साथी