धर्म गुरुओं ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का किया स्वागत

ह्मड्डद्वद्यड्डद्यड्ड 1द्बष्ह्लश्रह्म4 ह्मड्डद्वद्यड्डद्यड्ड 1द्बष्ह्लश्रह्म4 ह्मड्डद्वद्यड्डद्यड्ड 1द्बष्ह्लश्रह्म4 ह्मड्डद्वद्यड्डद्यड्ड 1द्बष्ह्लश्रह्म4

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 10:27 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 10:27 PM (IST)
धर्म गुरुओं ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का किया स्वागत
धर्म गुरुओं ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का किया स्वागत

हरदोई : अयोध्या पर सुप्रीम फैसले का धर्म गुरुओं ने दिल खोलकर स्वागत किया है। बोले ऐतिहासिक फैसला है, सभी को दिल से स्वागत करना चाहिए। हरदोई की तो गंगा जमुनी तहजीब हमेशा से पहचान रही। इसे आगे भी बनाए रखना है। सभी आपसी सौहार्द बनाए रखें। 09एचआरडी021

सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया है, वह उसका स्वागत करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद निर्णय दिया है। सभी को न्याय पालिका पर भरोसा रखना चाहिए। सभी लोग मिल जुलकर रहते हैं और आगे भी आपसी सौहार्द बनाए रखें। पं.गुरुदेव शरण शास्त्री 09एचआरडी022

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का वह स्वागत करते हैं। हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। सभी को इसको मानना चाहिए और आपसी सौहार्द बनाए रखें। जो पक्षकार हैं, वही कानूनी कदम उठाएंगे। हम सभी को निर्णय का सम्मान करना चाहिए।

मो. हफीज अहमद, सचिव अंजुमन इस्लामियां 09एचआरडी023

सुप्रीम कोर्ट ने विवाद समाप्त कर दिया है। इसका वह स्वागत करते हैं। सभी निर्णय का सम्मान करें। आपसी भाईचारा बनाए रखें। इसको जीत-हार की नजर से नहीं देखना चाहिए और आपस में सहयोग बनाए रखें। सभी वर्ग इसका सम्मान करें।

--सरदार जसवंत सिंह 09एचआरडी024

रामजन्म भूमि पर सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया है, वह सराहनीय है। रामलाल को उनकी भूमि दे दी। मुस्लिम पक्ष को भी भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। इससे सभी विवाद समाप्त हो गए हैं। सभी इसका सम्मान करें और आपसी सौहार्द कायम रहे।

--अनिल कुमार सिंह, चर्च महात्मा गाँधी मार्ग

chat bot
आपका साथी