सिटी मजिस्ट्रेट का पुतला फूंक जताया विरोध

श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 10:23 PM (IST)
सिटी मजिस्ट्रेट का पुतला फूंक जताया विरोध
सिटी मजिस्ट्रेट का पुतला फूंक जताया विरोध

शाहाबाद/पाली/सवायजपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट का पुतला फूंका विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट पर संगठन मंत्री के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया और उन पर कार्रवाई की मांग की।

जिला सहसंयोजक आयुष मोहन शुक्ला ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के पास गाड़ी के कागज तथा लाइसेंस होने के बावजूद भी नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने जो व्यवहार किया। वह एक साधारण व्यक्ति के साथ नहीं होना चाहिए। जैसे हत्या के मुजरिम को पुलिस थाने में बंद किया जाता है ठीक उसी प्रकार निर्दोष संगठन मंत्री को 2 घंटे थाने में बंद किया गया। जब पुलिस प्रशासन को पता लगा तो उन्हें छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि नगर मजिस्ट्रेट के निलंबन तक चुप नहीं बैठेगी।

पाली : जिला संयोजक ऋषभ कात्यायन के नेतृत्व में बस अड्डा चौराहा परिषद के सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट का पुतला फूंक कर विरोध जताया। जिला संयोजक ऋषभ कात्यायन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व संगठन मंत्री पर सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी खुन्नस निकालने के लिए वाहन चेकिग के नाम पर 30 मिनट कोतवाली में बैठा दिया। जिससे उनके संगठन मंत्री की मान प्रतिष्ठा पर गहरा आघात लगा है। दो दिन बीत जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट पर कार्यवाही नही होगी, तो संगठन एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा। नीलेश शुक्ल, नाने रस्तोगी, प्रमित शुक्ल, कन्हैया गुप्ता, अभय मिश्र, शशिकांत प्रजापति, सूरज, अभिषेक, आकाश, रोहित रस्तोगी, आशीष, रिकू वर्मा आदि मौजूद रहे।

सवायजपुर : वृंदावन चौराहा पर सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंक विरोध जताया। इस मौके पर इंद्रेश सिंह, नीत मिश्रा, विकास अग्निहोत्री, विजय सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी