बीमार व वेटिग टिकट वाले नहीं कर सकेंगे यात्रा

ठ्ठश्र द्भश्रह्वह्मठ्ठद्ग4 श्रठ्ठ 2ड्डद्बह्लद्बठ्ठद्द ह्लद्बष्द्मद्गह्ल ठ्ठश्र द्भश्रह्वह्मठ्ठद्ग4 श्रठ्ठ 2ड्डद्बह्लद्बठ्ठद्द ह्लद्बष्द्मद्गह्ल ठ्ठश्र द्भश्रह्वह्मठ्ठद्ग4 श्रठ्ठ 2ड्डद्बह्लद्बठ्ठद्द ह्लद्बष्द्मद्गह्ल ठ्ठश्र द्भश्रह्वह्मठ्ठद्ग4 श्रठ्ठ 2ड्डद्बह्लद्बठ्ठद्द ह्लद्बष्द्मद्गह्ल ठ्ठश्र द्भश्रह्वह्मठ्ठद्ग4 श्रठ्ठ 2ड्डद्बह्लद्बठ्ठद्द ह्लद्बष्द्मद्गह्ल ठ्ठश्र द्भश्रह्वह्मठ्ठद्ग4 श्रठ्ठ 2ड्डद्बह्लद्बठ्ठद्द ह्लद्बष्द्मद्गह्ल ठ्ठश्र द्भश्रह्वह्मठ्ठद्ग4 श्रठ्ठ 2ड्डद्बह्लद्बठ्ठद्द ह्लद्बष्द्मद्गह्ल ठ्ठश्र द्भश्रह्वह्मठ्ठद्ग4 श्रठ्ठ 2ड्डद्बह्लद्बठ्ठद्द ह्लद्बष्द्मद्गह्ल ठ्ठश्र द्भश्रह्वह्मठ्ठद्ग4 श्रठ्ठ 2ड्डद्बह्लद्बठ्ठद्द ह्लद्बष्द्मद्गह्ल ठ्ठश्र द्भश्रह्वह्मठ्ठद्ग4 श्रठ्ठ 2ड्डद्बह्लद्बठ्ठद्द ह्लद्बष्द्मद्गह्ल ठ्ठश्र द्भश्रह्वह्मठ्ठद्ग4 श्रठ्ठ 2ड्डद्बह्लद्बठ्ठद्द ह्लद्बष्द्मद्गह्ल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 10:46 PM (IST)
बीमार व वेटिग टिकट वाले नहीं कर सकेंगे यात्रा
बीमार व वेटिग टिकट वाले नहीं कर सकेंगे यात्रा

हरदोई : अगर एक जून का आपका रेल टिकट है तो आपको रेल यात्रा के लिए स्वस्थ होना चाहिए और आपकी टिकट भी कंफर्म होनी चाहिए। तभी आपको रेल से यात्रा करने का मौका मिलेगा। साथ ही आपके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी अपलोड होना चाहिए। रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खाका तैयार किया गया है।

रेल प्रशासन की ओर से एक जून से कई एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। स्थानीय स्टेशन पर सिर्फ लखनऊ से दिल्ली जाने वाली मेल ट्रेन का ही ठहराव है। एक जून को लखनऊ से दिल्ली के लिए मेल ट्रेन जाएंगी। जिसका स्थानीय स्टेशन पर स्टापेज है। दो जून को दिल्ली से लखनऊ को मेल ट्रेन डाउन में आएगी। स्थानीय स्टेशन पर रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए खाका तैयार किया गया है। सीएमआई अंबुज मिश्र, स्टेशन अधीक्षक राजीव आर्य और आरपीएफ प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कार्ययोजना तैयार की है। रेल प्रशासन की ओर तैयार की गई गाइड लाइन का यात्रियों को पालन करना होगा। यात्रियों को ट्रेन के आने से डेढ़ घंटा पहले स्टेशन प्लेटफार्म पर पहुंचना होगा। कंफर्म टिकट होने पर ही यात्री को प्लेटफार्म पर इंट्री मिलेगी। इसके साथ ही थर्मल स्कैनिग के दौरान तापमान अधिक मिलता है तो यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप अपलोड होना जरूरी है। प्लेटफार्म पर गेट संख्या दो से प्रवेश दिया जाएगा। वहां पर हैंडटच फ्री सैनिटाइजेशन मशीन लगाई गई है। यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई सीटों में शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। सीएमआई अंबुज मिश्र ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही यात्रा की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि आरक्षित श्रेणी की पूर्व में निरस्त की गई टिकट की धनराशि की वापसी शुरू हो गई है। जिन यात्रियों ने काउंटर से टिकट बुक कराई थी। वह अपना रिफंड वापस ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी