मामूली विवाद में खूनी खेल, वृद्ध की चाकू से हत्या

द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 11:08 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 11:08 PM (IST)
मामूली विवाद में खूनी खेल, वृद्ध की चाकू से हत्या
मामूली विवाद में खूनी खेल, वृद्ध की चाकू से हत्या

भरावन : अतरौली थाना क्षेत्र में रविवार को दो पक्षों में खूनी खेल हो गया। मामूली से रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें परिवार के ही भतीजों ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या की एफआइआर दर्ज कर दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मामला दर्ज किया। सोमवार शाम पुलिस ने मुख्य हत्यारोपित समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम बहुटी खुर्द निवासी श्रीराम (55) खेतीबाड़ी करते थे। भाई रामविलास ने बताया कि रविवार की रात भाई श्रीराम, पुत्र ब्रजेश और पुत्री रिकी के साथ देर शाम को खेत से घर आए और खाना खाने के बाद अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गंगाराम का मकान पड़ता है। जहां पर शिवलाल, गंगाराम, राजेश और राजकुमार शराब के नशे में बैठे हुए थे। भाई के वहां से निकलते ही सभी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब भाई श्रीराम ने गाली देने से मना किया तो आरोपितों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और राजकुमार ने चाकू से कई वार किए। जिसमें उनकी मौत हो गई। वहीं शिवलाल ने बताया कि श्रीराम अपने पुत्र और परिवार के लोगों के साथ मिलकर घर पर हमला कर दिया। जिसमें गंगाराम और वह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल से निकल गया शिवलाल : अस्पताल के हड्डी वार्ड में शिवलाल और गंगाराम को भर्ती कराया गया। दोनों की निगरानी के लिए एक दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को लगाया गया। शिवलाल ने सिपाही से पेशाब कर आने की बात कही और धीरे से अस्पताल से निकल गया। काफी समय बीत जाने के बाद जब शिवलाल वापस नहीं आया तो पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाश की। 15 मिनट तक वह नहीं मिला, जिससे उनके पसीने छूटने लगे। इसके बाद एक सिपाही ने उसे अस्पताल के बाहर पकड़ लिया और भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी