राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

-एमआईएस इंचार्ज शैलेंद्र झा बने उपाध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 10:36 PM (IST)
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

हरदोई : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को नवीन गल्ला मंडी स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान परिषद के जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

जिलाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बीएसए कार्यालय में एमआइएस इंचार्ज शैलेंद्र कुमार झा, प्रवीण पटेल को जिला उपाध्यक्ष, दिलीप सिंह को जिला मंत्री एवं लाल सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष मल्लावां पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव कार्यकारिणी के सदस्यों के समक्ष रखा गया, जिसे कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। शशांक, कोषाध्यक्ष सोमेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ललित त्रिपाठी, शिवपूजन, अनुपम मिश्रा, अजीत शुक्ला आदि मौजूद रहे। बीएसए कार्यालय के शैलेंद्र कुमार झा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सचिद्र मिश्रा, अनिल दीक्षित, अवनीश तिवारी, शुभम अग्निहोत्री, रितेश सिंह, विमल शुक्ला, दिलीप शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, नीरज बाजपेई, निशांत आदि ने खुशी जताई है।

अशोक वर्मा बने जिलाध्यक्ष, रवि श्रीवास्तव महामंत्री

: हरदोई : डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के द्वितीय अधिवेशन में शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें महामंत्री का चयन और अन्य पदों का तो निर्विरोध चयन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडोला, पर्यवेक्षक डॉ. उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष रजत यादव शामिल हुए। अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी के गठन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बन सकी, जिस कारण चुनाव कराया गया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अशोक वर्मा और विजय तिवारी के बीच मतदान कराया गया, वहीं महामंत्री पद के लिए निर्विरोध रवि श्रीवास्तव को चुना गया। चुनाव में 68 वोट पाकर अशोक वर्मा अध्यक्ष बने और विजय तिवारी को 46 वोट ही मिले। जीत के बाद अशोक वर्मा ने कहा कि वह फार्मासिस्ट की समस्याओं का निदान कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष सरस गुप्ता, संगठन मंत्री आनंद कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री उत्तम कुमार और संप्रेक्षक जरार अहमद निर्विरोध चुने गए।

chat bot
आपका साथी