UP News: सपा कार्यालय से हटाई गई मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा, नगर पालिका परिषद ने दिया था नोटिस

UP News उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की सपा कार्यालय में छह फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई थी। अधिकारियों नें मंगलवार को बताया नगर पालिका परिषद के बिना मंजूरी के यह प्रतिमा लगाई गई थी। जिसे नोटिस के बाद हटा दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने यह प्रतिमा कार्यालय के चतूबरे पर लगवाई थी।

By AgencyEdited By: Publish:Tue, 26 Sep 2023 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 26 Sep 2023 12:52 PM (IST)
UP News: सपा कार्यालय से हटाई गई मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा, नगर पालिका परिषद ने दिया था नोटिस
सपा कार्यालय से हटाई गई मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा, नगर पालिका परिषद ने दिया था नोटिस

एजेंसी, हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की सपा कार्यालय में छह फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई थी। अधिकारियों नें मंगलवार को बताया नगर पालिका परिषद के बिना मंजूरी के यह प्रतिमा लगाई गई थी। जिसे नोटिस के बाद हटा दिया गया है।

सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने यह प्रतिमा सपा कार्यालय के चतूबरे पर लगवाई थी, जो कि नगर पालिका परिषद के ऑफिस से कुछ ही दूरी पर है। 23 सितंबर को नगर निकाय ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एक नोटिस जारी किया और एसपी कार्यालय में इसकी एक प्रति चिपका दी थी।

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर में चढ़ेगा सियासी पारा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश जाएंगे छत्तीसढ़

10 लाख की लागत से बनी थी मूर्ति

जारी किए गए नोटिस के अनुसार, 24 घंटे के अंदर प्रतिमा को हटाने का समय दिया था। नोटिस को अनदेखा करने पर कार्रवाई की बात कही गई थी। सपा जिलाध्यक्ष ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वहीं सपा जिला उपाध्यक्ष अलंकर सिंह ने बताया कि "पार्टी के सदस्यों ने 10 लाख रुपये इकट्ठे किए और मूर्ति बनवाई।"

इसे भी पढ़ें: गाड़ियों में यूनिक आइडी कोड को लेकर नया अपडेट, न लगा होने पर की जाएगी ये कार्रवाई; फिटनेस भी...

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने हम पर दबाव बनाकर इसे हटवा दिया। नोटिस जारी होने के बाद हमने 23 सिंतबर को खुद ही मूर्ति हटा दी थी।

नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि नगर निकाय द्वारा आवंटित आठ दुकानों को मिलाकर एसपी कार्यालय खोला गया है। उन्होंने बताया कि, 'बिना इजाजत के वहां एक हॉल और एक कमरे का निर्माण किया गया। बिना अनुमति के कोई मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती।'

chat bot
आपका साथी