घर में घुसकर गवाह को गोली मारी

हरदोई : मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी मजरा विदुआ गांव निवासी युवक को रविवार की रात

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 10:55 PM (IST)
घर में घुसकर गवाह को गोली मारी
घर में घुसकर गवाह को गोली मारी

हरदोई : मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी मजरा विदुआ गांव निवासी युवक को रविवार की रात गोली मार दी गई। युवक ने ग्राम प्रधान और उनके तीन साथियों पर गवाही देने के एक मामले में रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पूरी जांच हो रही है।

गांव निवासी मुनीम (30) पुत्र रामविलास खेतीबाड़ी का काम करता है। परिजनों ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व गांव की ही महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसमें मुनीम गवाह थे, प्रधान अरुण ¨सह के भाई पर आरोप था तो वह रंजिश मान रहे थे। आरोप है कि रविवार की देर शाम ग्राम प्रधान अरुण ¨सह, गुरु साहब ¨सह, कुलवंत ¨सह और मुनीम पर गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। जब उसने गवाही देने की बात कही तो उन लोगों ने तमंचे से फायर कर दी, जो मुनीम के पेट में लगी और सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस को फोन कर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि परिजनों ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी