गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर

हरदोई : गणेश चतुर्थी को सुबह बरसात के साथ गणपति भगवान का आगमन पूजा पंडाल में हुआ। नगर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 11:31 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 11:31 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर
गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर

हरदोई : गणेश चतुर्थी को सुबह बरसात के साथ गणपति भगवान का आगमन पूजा पंडाल में हुआ। नगर में हर तरफ गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजे।

श्री गजानन सेवा समिति की ओर से छोटे चौराहा पर स्थित बाबा तुरंत नाथ मंदिर से शोभायात्रा, बैंडबाजों के साथ मूर्ति को पूजा पंडाल में श्री गणपति भगवान की मूर्ति लाई गई। गण पति भगवान की मूर्ति के साथ रिद्धि-सिद्धि ,शुभ और लाभ व संतोषी माता व तुष्टि-पुष्टि, आनंद व प्रमोद की मूर्तियों की भी स्थापना की गई। सबसे आगे टोपी व पटुका डाले आयोजक मंडल के लोग चल रहे थे। उनके पीछे कलश धारण किए महिलाएं चल रहीं थी। पूजा पंडाल में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मनीष चतुर्वेदी, संजीव रस्तोगी,अनिल तिवारी, विजय कुमार अवस्थी आदि काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शाम को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

श्री विनायक समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में पंकज अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल ने मूर्ति की स्थापना की। सहस्त्रार्चन में भगवान गणेश का सहस्त्र मोदक से अभिषेक हुआ। हरदोई के महाराज का दरबार आकर्षक तरीके सजाया गया।

श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी की ओर से फूलों से सजे रथ पर गणेश की भव्य प्रतिमा ढ़ोल नगाड़े के साथ निकाली गई। यात्रा बाबा तुरंतनाथ मंदिर पहुंची। वहां सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष अनिल महेंद्रा व मराठा मंडल अध्यक्ष तुकाराम मराठा ने पूजन किया। रथ यात्रा बड़ा चौराहा, सिनेमा रोड पर लाला काशीनाथ सेठ सर्राफ के निकट पहुंची । जहां अक्षय महेंद्रा ने पूजा की। उसके उपरांत में मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। रात्रि की प्रथम आरती उमेश अग्रवाल ने की। प्रदीप रस्तोगी, नीरज कपूर, भोला रस्तोगी, अमित बघेल, आशीष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

श्री मंगल मूर्ति सेवा समिति की ओर से पुराना नगर पालिका कैंपस में मूर्ति स्थापना पूर्वाह्न 11 बजे किया गया।

chat bot
आपका साथी