दीपों की रोशनी में पटाखों से फूटीं खुशियां

स्त्रद्ब2ड्डद्यद्ब ष्द्गद्यद्गढ्डह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्ब2ड्डद्यद्ब ष्द्गद्यद्गढ्डह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ स्त्रद्ब2ड्डद्यद्ब ष्द्गद्यद्गढ्डह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 10:15 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 10:15 PM (IST)
दीपों की रोशनी में पटाखों से फूटीं खुशियां
दीपों की रोशनी में पटाखों से फूटीं खुशियां

हरदोई : दिवाली को लेकर हर तरफ उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने धूमधाम से त्योहार मनाया। घर से लेकर प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना किया। शाम को पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

रविवार को घरों से लेकर बाहर तक दीपावली का रंग ही दिख रहा है। रविवार को त्योहार केा लेकर शनिवार को बाजार में खूब खरीदारी हुई। दीपावली में पूजन के लिए शकर के खिलौने, लावा, चूरा, गणेश लक्ष्मी, सजावट वाली बिजली की झालर व फैंसी कैंडल आदि की खरीदारी की गई। दीपावली, प्रतिपदा व भाई दूज में चावल के बने लावा, शकर के बने खिलौने, चूरा आदि से पूजा अर्चना की गई। सिनेमा रोड़ से लेकर पूरा शहर सजा रहा है। रविवार को घर, प्रतिष्ठान, मंदिरों में पूजा अर्चना की की गई। सभी ने मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना की। प्रतिष्ठानों में बहीखातों का पूजन किया गया। शाम को दीपों से घर व प्रतिष्ठानों को रोशन किया गया। देर रात लोगों ने पटाखे का आनंद उठाया। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहार की धूम रही। लोगों ने उत्साह के साथ दिवाली का त्योहार मनाया।

chat bot
आपका साथी