दिव्यांगों के साथ मनाएंगे दीपावली

हरदोई : शाहाबाद में जय भोले सेवा समिति की सोमवार को चौक स्थित कार्यालय पर हुई बैठक दीपावल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 10:59 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 10:59 PM (IST)
दिव्यांगों के साथ मनाएंगे दीपावली
दिव्यांगों के साथ मनाएंगे दीपावली

हरदोई : शाहाबाद में जय भोले सेवा समिति की सोमवार को चौक स्थित कार्यालय पर हुई बैठक दीपावली दिव्यांगों के साथ मनाने जाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र राठौर ने कहा कि मानवता का दीप जो जलाया है उसे कभी बुझने नहीं देंगे और गरीबों दिव्यांगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह दिव्यांगों के साथ दीपावली का पर्व मनाएं और संस्था द्वारा शुरू किया गया। रोटी कपड़ा बैंक के माध्यम से दिव्यांगों और गरीबों को चिह्नित कर उन्हें कपड़ों तथा मिठाई का वितरण करें। इस मौके पर अंजुमआरा, मयंक गुप्ता, अमित गुप्ता, इरम खां व साहिबा खां आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी