सहमी रहतीं विद्यालय आने वाली छात्राएं

बालिका शिक्षा और सुला प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 11:14 PM (IST)
सहमी रहतीं विद्यालय आने वाली छात्राएं
सहमी रहतीं विद्यालय आने वाली छात्राएं

हरदोई : बालिका शिक्षा और सुरक्षा को लेकर शासन - प्रशासन की ओर से जहां दावा किया जा रहा है। मगर इसके बावजूद विद्यालय जाने वाली छात्राएं सहमी रहती है। जिले के राजकीय बालिका इंटर कालेज पाली का कुछ ऐसा ही हाल है। यहां पर विद्यालय के बाहर खुले परिसर घूमते आवारा जानवर और आस पास के मनचलों से छात्राएं परेशान है और विद्यालय आने से बचती रहती है। इससे उनकी शिक्षा का प्रतिकूल असर पड़ रहा है। विद्यालय प्रशासन की ओर से इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है।

जिले में आठ राजकीय इंटर कालेज संचालित है। इनमें राजकीय बालिका इंटर कालेज पाली भी शामिल है। विद्यालय का भवन जहां जर्जर हो गया है। वहीं चाहर दीवारी भी नहीं है। इससे विद्यालय परिसर में आवारा जानवर घूमते रहते है। जो कभी भी किसी छात्रा का नुकसान पहुंचा सकते है। इसके अलावा यहां पर साफ सफाई न होने के कारण जगह जगह गंदगी पड़ी रहती है। विद्यालय आने वाली छात्राओं को गंदगी से होकर विद्यालय में प्रवेश करना होता है। विद्यालय परिसर पर आस पास लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस संबंध में विद्यालय प्रशासन की ओर से कई बार नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिखा गया। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विद्यालय के दीवारों पर लिखी जाती अश्लील फब्तियां

विद्यालय परिसर के आस पास असमाजिक तत्व घूमते रहते हैं। वहां पर मनचलों ने विद्यालय की दीवारों पर अश्लील फब्तियां लिख रखी है। विद्यालय प्रशासन की ओर से उसे हटवाया जाता है। मगर उस पर फिर मनचले आकर कुछ न कुछ लिख जाते है। हाल यहां है कि कुछ छात्राओं के नाम से कुछ न कुछ प्रतिदिन लिखा मिलता है। इससे छात्राएं शर्मसार होती हैं।

जिला प्रशासन को लिख गया पत्र

हरदोई : विद्यालय में छात्राओं को हो रही समस्या को देखते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य की ओर से जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। जिसमें विद्यालय प्रांगण में असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के साथ साथ साफ सफाई करने के लिए पालिका व पुलिस प्रशासन को निर्देशित करने की मांग की गई है। इसके अलावा विद्यालय के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का संबद्धीकरण कर दिया गया है। इससे विद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। उनका संबद्धीकरण समाप्त कर विद्यालय वापस भेजा जाए।

chat bot
आपका साथी