कूड़ेदान में जलते कूड़े ने बढ़ाई बेचैनी

हरदोई : नगर पालिका परिषद की ओर से कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद श

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 11:03 PM (IST)
कूड़ेदान में जलते कूड़े ने बढ़ाई बेचैनी
कूड़ेदान में जलते कूड़े ने बढ़ाई बेचैनी

हरदोई : नगर पालिका परिषद की ओर से कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद शहर स्थित कूड़ेदान में कूड़ा जलाने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

रविवार को मछली मंडी के निकट रखे कूड़ेदान में कूड़ा जल रहा था। कूड़े से निकल रहे धुएं ने वहां से गुजरने वालों की बेचैनी बढ़ा दी। लोगों को आंखों में मिर्च जैसा लगने लगा और आंसू निकल आए। आंख खुजलाने लगी और लोगों को खांसी आने लगी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपना रास्ता बदल दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग कूड़ा डालने के बाद आग लगा देते हैं। कई बार टोका भी गया है। इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। कूड़ेदान में केमिकलयुक्त कोई चीज पड़ी होने से धुआं विषैला निकलता है, जिससे लोगों को दिक्कत होती है।

chat bot
आपका साथी