दूल्हा कम पढ़ा लिखा होने पर शादी से इन्कार, बैरंग लौटी बरात

ढ्डड्डह्मड्डह्ल ह्मद्गह्लह्वह्मठ्ठद्गस्त्र ढ्डड्डह्मड्डह्ल ह्मद्गह्लह्वह्मठ्ठद्गस्त्र ढ्डड्डह्मड्डह्ल ह्मद्गह्लह्वह्मठ्ठद्गस्त्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:08 AM (IST)
दूल्हा कम पढ़ा लिखा होने पर शादी से इन्कार, बैरंग लौटी बरात
दूल्हा कम पढ़ा लिखा होने पर शादी से इन्कार, बैरंग लौटी बरात

शाहाबाद : शादी में शिक्षा आड़े आ गई। जब दुल्हन के पिता को पता चला कि दूल्हा कम पढ़ा है तो उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। देर रात तक दुल्हन पक्ष को समझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन कोई जतन काम न आया और बरात बिन दुल्हन वापस हो गई। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुकमानपुर में शाहजहांपुर के हुंडाल खेल से बरात आई थी। मंगलवार की शाम को बरात मैरिज लॉन में आ गई और बरातियों का स्वागत होने के बाद द्वारचार का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया। बरातियों ने जलपान और भोजन भी ग्रहण कर लिया। बुधवार की सुबह जब दूल्हा मंडप में बैठने के लिए जा रहा था, तभी दुल्हन के पिता ने दूल्हे से पूछा तुम कितना पढ़े हो, वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके कारण दोनों पक्षों के मध्य वाद-विवाद होने के बाद बात बिगड़ गई और कन्या पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया और दहेज मांगने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने दूल्हा वैभव दीक्षित को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। वर पक्ष के लोग शादी में खर्च हुए धन को वापस करने पर भी सहमत हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी