पुलिस के हत्थे चढ़े दो इनामी बदमाश

हरदोई : पचदेवरा पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 10:41 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 10:41 PM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़े दो इनामी बदमाश
पुलिस के हत्थे चढ़े दो इनामी बदमाश

हरदोई : पचदेवरा पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पत्रकारों को बताया कि 14 नवंबर को पचदेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी बदमाश महाजन घायल हो गया था और उसके दो साथी भाग निकले थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने पिपरिया पुल पर नासा मोड़ के पास से फरार 25-25 हजार के इनामी बदमाश विद्याराम कश्यप व अमित तिवारी को गिरफ्तार किया है। यह दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे।

chat bot
आपका साथी