भरखनी विकास खंड में तालाबों की न बदली सूरत

संवाद सूत्र, पचदेवरा : सरकार ने मनरेगा के अंतर्गत विकास खंड भरखनी में दो करोड़ 18 लाख खर्च करके आदर्श

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 01:00 AM (IST)
भरखनी विकास खंड में तालाबों की न बदली सूरत
भरखनी विकास खंड में तालाबों की न बदली सूरत

संवाद सूत्र, पचदेवरा : सरकार ने मनरेगा के अंतर्गत विकास खंड भरखनी में दो करोड़ 18 लाख खर्च करके आदर्श तालाबों का निर्माण करा दिया, लेकिन मानक के अनुरूप काम न होने से शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है। तालाबों की सूरत नहीं बदली। सभी तालाब बदहाल हो गए हैं। 80 फीसद तालाबों में पानी नहीं है। उनकी हरियाली गायब हो गई है।

विकास खंड भरखनी में कुल 450 तालाब हैं। मनरेगा के अंतर्गत 235 तालाबों का निर्माण कराया गया है। जिनमें तालाबों की खुदाई के बाद किनारों पर पौधरोपण कराना था। पौधों की सुरक्षा के लिए ब्रिक गार्ड या पिलर लगाकर उसको कटीले तारों से पाबंद किया जाना था। तालाब के किनारों पर बैठने के लिए चबूतरा बनवाना, पशुघाट व स्नानघाट बनाया जाना था। पहले तो तालाबों को मानक के अनुरूप नहीं खोदा गया। पौध लगाने या उसकी घेराबंदी करके महज औपचारिकता निभाई गई। पशुघाट, स्नानघाट भी मानक के अनुसार नहीं बनाए गए जो अब कहीं दिखाई नहीं पड़ते। तालाबों की हरियाली गायब है। पानी के अभाव में पौधे सूख रहे हैं। आदर्श तालाब व सामान्य तालाब में कोई अंतर नहीं रह गया है। ग्राम पंचायतें तालाबों के प्रति उदासीन बनी हुई हैं।

chat bot
आपका साथी