लखनऊ में हुए लाठी चार्ज में जिले के भी कई नेता घायल

हरदोई, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में लखनऊ विधान सभा का घेराव के दौरान हुए

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 10:35 PM (IST)
लखनऊ में हुए लाठी चार्ज में  जिले के भी कई नेता घायल

हरदोई, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में लखनऊ विधान सभा का घेराव के दौरान हुए लाठी चार्ज में जिले के भी कई नेता व कार्यकर्ता घायल हुए है।

भाजपा के जिला महामंत्री राजेश अग्निहोत्री ने बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता, गोपाल त्रिपाठी राजेश अग्निहोत्री व सांसद अंजू बाला घायल हुईं। सांसद अंशुल वर्मा के प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम में सांसद अंशुल वर्मा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में भाग लेने के लिए लखनऊ गए थे। विधानसभा घेराव के दौरान प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस कर्मी लाठी चलाने लगे। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। बताया कि सांसद अंशुल वर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र को भी चोटें आईं। शाहाबाद से काफी संख्या में भाजपाइयों के साथ ही अजय बाजपेई भुल्लन और भाजपा नेता रवि प्रकाश भी घायल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि लाठी चार्ज में काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुटहिल हुए। कहा कि सपा सरकार द्वारा किए गए भ्रष्ट क्रिया कलापों को छुपाने के लिए पुलिस बल का सहारा लेकर कार्य करना चाहती है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इस दमनकारी सपा सरकार की लाठी का जबाब आने वाले चुनाव में देगे। प्रदर्शन के दौरान रानू ¨सह, अखिलेश पाठक, अजीत ¨सह बब्बन, आलोक त्रिवेदी, अजीत वर्मा, पूर्व विधायक गंगा ¨सह चौहान सहित काफी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।

chat bot
आपका साथी