यम द्वितीया पर पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

हरदोई, जागरण संवाददाता: यम द्वितीया के मौके पर शनिवार को सृष्टि का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चि

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 05:52 PM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 05:52 PM (IST)
यम द्वितीया पर पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

हरदोई, जागरण संवाददाता: यम द्वितीया के मौके पर शनिवार को सृष्टि का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का कायस्थ परिवारों में घर-घर पूजन किया गया। दीपावली पर बंद हुई लेखनी को भी कायस्थ परिवारों ने पूजन के साथ खोला और भगवान से आशीर्वाद मांगा।

शनिवार को यम द्वितीया के मौके पर कायस्थ परिवारों में घर-घर भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का रोली, चंदन, कुमकुम, पुष्प, अक्षत, नैवेद्य, खील-खिलौने, हवन-आरती के साथ पूजन किया गया। परिवार के सदस्यों ने पूजा के दौरान ही दीपावली में बंद हुई लेखनी को खोलने के लिए कलम-दवात को खोला और भगवान नाम लिखकर सुख, शांति, समृद्धि का आशीर्वाद मागा।

कायस्थ परिवार भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज को अपना वंशज मानते हैं। यम द्वितीया को उनका ही पूजन कर वंश वृद्धि के साथ सुखी जीवन की कामना करते हैं। भगवान चित्रगुप्त महाराज का विधि-विधान से पूजन, नैवेद्य अर्पण करने के साथ ही घर में बनाई गई सामग्री से भोग लगाया जाता है।

परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजन करते हैं। पूजन के बाद कलम-दवात की पूजा कर खोला जाता है और भगवान नाम लिखकर लक्ष्मी आगमन की कामना के साथ समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। इसी के बाद भगवान की आरती कर क्षमा प्रार्थना की जाती है। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के पूजन के साथ ही भाई दूज की पूजा होती है और बहन अपने भाई की लंबी आयु की कामना करते हुए रोली, अक्षत से टीका कर मुंह मीठा कराती हैं।

chat bot
आपका साथी