माघ पूर्णिमा आज, ब्रजघाट में लग सकता है जाम

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट माघ पूर्णिमा पर मंगलवार को ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने वालों का जमघट लगेगा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा और जाम लगने की पूरी संभावना है। हालांकि पुलिस ने जाम के झाम से बचने के लिए डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। वहीं घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पालिका ने बैरिके¨टग की व्यवस्था की है।द्द

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 05:18 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 05:18 PM (IST)
माघ पूर्णिमा आज, ब्रजघाट में लग सकता है जाम
माघ पूर्णिमा आज, ब्रजघाट में लग सकता है जाम

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट:

माघ पूर्णिमा पर मंगलवार को ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का जमघट लगेगा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा और जाम लगने की काफी संभावना है। हालांकि पुलिस ने जाम से बचने के लिए डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। वहीं घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पालिका ने बैरिके¨टग की व्यवस्था की है।

मंगलवार यानि आज सूर्योदय होने से पहले ही गंगा में डुबकी लगाने का क्रम शुरू हो जाएगा। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पालिका अध्यक्ष सोना ¨सह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिके¨टग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। गढ़ और ब्रजघाट के घाटों पर एक साथ लाखों लोग पहुंचने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर वाहनों की संख्या भी बढ़ जाएगी। ऐसे में हर बार की तरह जाम लगने की पूरी संभावना है। तीर्थ पुरोहित राजकुमार शर्मा का कहना है कि माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद भोजन-वस्त्र दान करने से मनोवांछित फल मिलता है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर वाहनों के दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को हाईवे और टोल प्लाजा के पास तैनात किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि कही भी वाहन रुकने न पाएं। ब्रजघाट पुल के किनारे खड़े वाहनों पर भी नजर रखी जाएगी। भक्तों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की ओर जाने वाले वाहन चालक ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर हाईवे पर पहुंच सकते हैं।

मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के वाहन चालक गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के वाहन चालक ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।

chat bot
आपका साथी