हापड़ में डबल मर्डर से सनसनी, चाकू से गोदकर बुजुर्ग दंपती की हत्या

बृहस्पतिवार सुबह दंपती का शव देखकर स्वजन में कोहराम मच गया। डबल मर्डर की सूचना से सनसनी फैल गई। आला अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और घटना स्थल की छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 10:50 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 10:50 AM (IST)
हापड़ में डबल मर्डर से सनसनी, चाकू से गोदकर बुजुर्ग दंपती की हत्या
हापड़ में डबल मर्डर से सनसनी, चाकू से गोदकर बुजुर्ग दंपती की हत्या

हापुड़ [केशव त्यागी]। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी बुजुर्ग दंपती की बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह दंपती का शव देखकर स्वजन में कोहराम मच गया। डबल मर्डर की सूचना से सनसनी फैल गई। आला अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और घटना स्थल की छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आशंका है कि संपत्ति के विवाद को लेकर दंपती की हत्या की गई है।

कोटला मेवातियान निवासी फैजुल (85) पत्नी फैय्याजी (80) के साथ अपने मकान में रहते थे। मकान में ही परचून की दुकान कर दंपती अपना भरण पोषण कर रहे थे। बुधवार रात दंपती दुकान में ही सो रहे थे। जबकि, उनके दो पोते जुनैद व जुबैर मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे जुनैद जागने के बाद नीचे अाया। दुकान में दंपती के खून से लथपथ शव देखकर उसने शोर मचा दिया। मामले की जानकारी पर अासपास के लोग मौके पर पहुंचे।

डबल मर्डर की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी वैभव पांडेय व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटस्थल की छानबीन की। एसपी ने बताया कि संपत्ति विवाद के चलते हत्या होना प्रतीत हो रहा है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक दंपती के पुत्र अब्दुल सलाम, अनवर, यूसुफ, इस्तेकार, फिरोज व पुत्री तमशीर, शानों अौर चमन हैं। सभी पुत्री अगल-अगल स्थानों पर किराए के मकान में रहते है। जबकि, पुत्री चमन पिता के पड़ोस में ही रहती है। मौत की सूचना पर स्वजन में कोहराम मच गया। दंपती के शव के बिलखकर स्वजन विलाप कर रहे थे। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

20 गज का मकान तो नहीं बना दंपती की मौत का कारण

मृतक दंपती 20 गज के मकान में रहते थे। मकान के बंटवारे को लेकर अक्सर उसके पुत्रों व पुत्रियों में अनबन रहती थी। अंदेशा है कि मकान हड़पने के लालच में दंपती की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस अन्य कई बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी