शहर में दस स्थानों पर बनेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम

शहर में दस स्थानों पर करीब 17.45 लाख से रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम का निर्माण होगा। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर को स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इन स्थानों पर निर्माण कार्य होगा। जिससे कि गिरते भूजल की कमी को दूर किया जा सकेगा। शहर में भूजल का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। पिछले करीब दस सालों से भूजल का स्तर अचानक चालीस फीट तक गिरा है। इस कारण हैंडपंप और ट्यूबवेल आदि लगाने में खर्चा भी बढ़ गया है। पानी के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 06:06 AM (IST)
शहर में दस स्थानों पर बनेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम
शहर में दस स्थानों पर बनेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

शहर में दस स्थानों पर करीब 17.45 लाख से रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम का निर्माण होगा। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर को स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इन स्थानों पर निर्माण कार्य होगा। जिससे कि गिरते भूजल की कमी को दूर किया जा सकेगा।

शहर में भूजल का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। पिछले करीब दस सालों से भूजल का स्तर अचानक चालीस फीट तक गिरा है। इस कारण हैंडपंप और ट्यूबवेल आदि लगाने में खर्चा भी बढ़ गया है। पानी के लिए पाइप और अन्य सामान्य का खर्चा बढ़ गया है। वहीं, भविष्य में जल संकट भी इससे पैदा हो सकता है।

जल संकट को दूर करने के लिए ही नगर पालिका शहर में करीब दस रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम का निर्माण कराने जा रही है। राज्य वित्त आयोग के रुपये से नगर पालिका इन रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम का निर्माण कराएगी। इससे शहरवासियों को लाभ मिलेगा। भविष्य में पानी की कमी को दूर करने में भी मदद मिलेगा। पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत भी इस मुद्दे को लेकर बैठक में सभासदों के साथ चर्चा कर चुके हैं। साथ ही आने वाले दिनों में शहर में जगह-जगह और अधिक संख्या में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया जा सकता है।

बता दें कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर इन रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाने का कार्य होगा। इन स्थानों का चयन हो चुका है। जिसमें आवास विकास सर्वोदय कॉलोनी के पार्क भी शामिल हैं।

----

यह है रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम

बारिश के पानी को रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम की मदद से जमीन में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए बड़े-बड़े गड्ढे बनाकर जाली लगाई जाएंगी। जिससे कि बारिश का पानी साफ होकर जमीन के अंदर पहुंच सके। जमीन में पानी पहुंचेगा तो भूजल की कमी कुछ दूर होगी।

----

क्या कहते हैं अधिकारी -

नगर पालिका की बोर्ड बैठक से करीब 17.45 लाख के टेंडर को स्वीकृति मिल चुकी है। राज्य वित्त आयोग के रुपये से शहर में दस स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाए जाएंगे।

- जितेंद्र कुमार आनंद, अधिशासी अधिकारी

chat bot
आपका साथी