हापुड़ में दोगुनी रकम करने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपित के खिलाफ 4 दिन में दूसरी FIR

एक शख्स ने डेढ़ वर्ष में दोगुनी रकम करने के नाम पर 22.80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 01:44 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 01:44 PM (IST)
हापुड़ में दोगुनी रकम करने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपित के खिलाफ 4 दिन में दूसरी FIR
हापुड़ में दोगुनी रकम करने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपित के खिलाफ 4 दिन में दूसरी FIR

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़), प्रिंस शर्मा। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी एक व्यक्ति पर डेढ़ वर्ष में दोगुनी रकम करने के नाम पर 22.80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। चार दिन में आरोपित के खिलाफ यह दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नेकनामपुर नानई निवासी सुरेश कुमार ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया है कि उसकी मुलाकात गांव चांदनेर निवासी अशोक कुमार से हुई थी। अशोक ने उसे एक चिटफंड कंपनी का मालिक बताया। साथ ही डेढ़ माह में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। उसकी बातों का विश्वास करते हुए उसने अशोक को 22 लाख 80 हजार रुपये कंपनी की पॉलिसी से प्रभावित होकर सौंप दिए। जिसकी उसे रसीद भी दी गई।

मार्च से आरोपित फरार

पीड़ित का कहना है कि जब उसने समय पूरा होने पर अशोक से दोगुनी रकम वापस देने की बात कही तो वह उसको जल्द रुपये देने की बात कहने लगा। पीड़ित ने बताया कि मार्च माह में आरोपित अपने घरों से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपित को काफी तलाश किया लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

जांच करने के बाद ठगी का पता चला

पीड़ित ने आस पास में जानकारी की तो पता चला कि वह सभी आरोपी अपना ऑफिस बंद करके भाग चुके हैं। पीड़ित ने आरोपित अशोक को नामजद करते हुए 22 लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगा की तहरीर दी। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

आरोपित पर शक है कि उसने कई लोगों को लाखों का चूना लगाया होगा। फिलहाल फर्जी कंपनी के किसी कर्मचारी या उसके संचालक को अभी तक गिरफ्तार नही किया जा सका है। 

chat bot
आपका साथी