दहेज की मांग कर महिला को पीटा, घर से निकाला

जागरण संवाददाता हापुड़ दहेज की मांग को लेकर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 07:30 PM (IST)
दहेज की मांग कर महिला को पीटा, घर से निकाला
दहेज की मांग कर महिला को पीटा, घर से निकाला

जागरण संवाददाता, हापुड़

दहेज की मांग को लेकर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करते आ रहे थे। थाना स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर महिला थाने में आठ आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

गांव बदनौली निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद निवासी दिनेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग कर महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। घर न बिगड़े इस कारण पीड़िता सब कुछ सहती रही। 21 मार्च को अतिरिक्त दहेज की मांग कर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। किसी तरह मायके पहुंचकर पीड़िता ने स्वजन को आपबीती सुनाई। स्वजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के दिनेश, लक्ष्मी, रवि, राहुल, जासमीन, रेखा, प्रियंका व सनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

chat bot
आपका साथी