140 संदिग्धों में से मात्र छह मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव

जनपद में रविवार को छह मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीज नगर के एक मोहल्ला निवासी और चार मरीज अन्य राज्य और देश में आए हैं। बाहर से आने वाले मरीजों को पहले से ही क्वारंटाइन किया हुआ था। अब सभी छह मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। वहीं शनिवार रात एक मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वस्थ घोषित कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 08:21 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:03 AM (IST)
140 संदिग्धों में से मात्र छह मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव
140 संदिग्धों में से मात्र छह मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, हापुड़:

जनपद में रविवार को छह मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीज नगर के एक मोहल्ला निवासी और चार मरीज अन्य राज्यों से आए हैं। बाहर से आने वाले मरीजों को पहले से ही क्वारंटाइन किया हुआ था। अब सभी छह मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। शनिवार रात एक मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे स्वस्थ घोषित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रविवार शाम 140 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से मात्र छह मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दो मरीज मोहल्ला किला कोना निवासी हैं। वहीं तीन मरीज महाराष्ट्र और एक मरीज नेपाल से नगर के मोहल्ले में अपने घर आए थे। इनमें से दो मरीज नगर के मोहल्ला नवीकरीम, एक मोहल्ला नई आबादी और एक मरीज गढ़मुक्तेश्वर के गांव गंदूनगला निवासी है। अधिकारियों ने घर पहुंचने से पहले ही इन्हें पकड़कर क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया था।

शनिवार देर रात एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उसे स्वस्थ घोषित कर घर भेज दिया है। यह मरीज गांव कुराना निवासी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि छह मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि तीन मरीज महाराष्ट्र और एक मरीज नेपाल से आया था। जनपद में अब तक 99 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 58 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 40 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है।

धौलाना क्षेत्र के गांव कुराना में अभी तक सबसे अधिक 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब गांव में मिले सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी