Hapur Crime: देवर ने किया दुष्कर्म, ससुरालवालों ने की पिटाई; रोज-रोज के जुल्मों से तंग विवाहिता और उठाया ये कदम

ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं होने पर आए दिन मारपीट और अभद्र व्यवहार करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि एक दिन ससुरालवाले किसी कार्य से बाहर गए हुए थे तभी देवर ने अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उसने अपने ससुरालवालों से की तो उसकी पिटाई की गई और...

By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi Publish:Sat, 30 Mar 2024 07:44 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2024 07:44 AM (IST)
Hapur Crime: देवर ने किया दुष्कर्म, ससुरालवालों ने की पिटाई; रोज-रोज के जुल्मों से तंग विवाहिता और उठाया ये कदम
सिंभावली थाना पुलिस कर रही मामले की जांच। फाइल फोटो

संवाद सहयोगी, सिंभावली। हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि करीब आठ साल पहले कस्बे के रहने वाले एक युवक के साथ उसकी शादी हुई थी।

मायके वालों ने शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन दिए गए दान दहेज से पति, देवर, ससुर और सास खुश नहीं हुए। विवाहिता से मायके से पांच लाख रुपए नगद और एक कार की मांग करने लगे।

देवर ने अकेला पाकर किया दुष्कर्म

ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं होने पर आए दिन मारपीट और अभद्र व्यवहार करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि एक दिन ससुरालवाले किसी कार्य से बाहर गए हुए थे, तभी देवर ने अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

विवाहिता ने अपने ससुराल वालों से शिकायत की तो उपरोक्त चारों लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति अनुज, देवर हरित, ससुर सतपाल और सास बलेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी