दलित किशोरी से दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, धौलाना: गांव सिवाया में बृहस्पतिवार देर रात एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Dec 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 09 Dec 2017 03:00 AM (IST)
दलित किशोरी से दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज
दलित किशोरी से दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, धौलाना:

गांव सिवाया में बृहस्पतिवार देर रात एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गला रेत कर की गई हत्या के मामले में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रात्रि करीब बारह बजे तक ग्रामीण थाने पर हंगामा करते रहे। इसके बाद मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या व साक्ष्य छिपाने की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल और एसओजी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए तीन युवकों को छोड़ दिया गया।

गांव सिवाया निवासी पंद्रह वर्षीया किशोरी की उस समय दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई जब वह चारा लेने खेत में गई थी। इस मामले में ग्रामीणों ने देर रात तक थाने पर हंगामा किया। इससे पूर्व उन्होंने कई घंटे तक जाम लगाए रखा था। मृतका के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए। वहीं पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दलित समाज के ही तीन युवकों को छोड़ दिया गया है।

ग्राम प्रधान देवेंद्र शर्मा का कहना है कि इस मामले में पूरी तरह छानबीन के बाद ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

गांव में है मातम का माहौल:

जाति बिरादरी से ऊपर उठकर सभी ग्रामीण पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि गांव की बेटी सबकी बेटी है। किसी भी बेटी के साथ ऐसी घिनौनी वारदात करने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। वहीं गांव के हर घर में मातम का माहौल है। इस घटना के बाद से ग्रामीण युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ¨चतित हैं। मृतका के परिवार में उसके पिता की करीब सवा साल पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसकी मां बीमार है। जबकि वे पांच बहन और दो भाई हैं, जिनमें मृतका सबसे छोटी थी।

chat bot
आपका साथी